1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम को मिला फायदा, फिर भी टॉप 10 से रह गए दूर

आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम को मिला फायदा, फिर भी टॉप 10 से रह गए दूर

आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ​बाबर आजम ने जरूर चार स्थानों की छलांग मारी है, लेकिन वे अभी भी टॉपर्स की लिस्ट में नहीं आ पाए हैं।

babar azam- India TV Hindi
Image Source : AP बाबर आजम

आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार टॉप 10 की रैंकिंग में कुछ भी खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जरूर छलांग मारी है। वे आगे तो बढ़े हैं, लेकिन इसके बाद भी अभी तक टॉप 10 की लिस्ट में शुमार नहीं हो पाए हैं। बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में एक अर्धशतक लगाया था, इसका हल्का सा फायदा उन्हें मिला है। 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज, हैरी ब्रूक मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर

नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 853 की चल रही है। हालांकि हेड की कुर्सी कितने दिन बच पाएगी, कहना मुश्किल है, क्योंकि इंग्लैंड के हैरी ब्रुक 852 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर हैं। यानी दोनों के बीच केवल एक ही अंक का अंतर है, जो कभी भी खत्म हो जाएगा। इंग्लैंड के फिर से टेस्ट कप्तान बने जो रूट तीसरे नंबर पर हैं। 

टॉप 10 में भारत के दो ही बल्लेबाज, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल

भारतीय बल्ले​बाजों की बात की जाए तो सबसे आगे कप्तान शुभमन गिल हैं, वे 743 की रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर बने हुए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 733 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। भारत के यही दो बल्लेबाज टॉप 10 में अपनी जगह बना पाने में कायमाब रहे हैं। हालांकि भारत ने पिछले कुछ वक्त से टेस्ट नहीं खेला है, इसलिए भी ऐसा हुआ है। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को चार स्थानों का उछाल

इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बने बाबर आजम को चार स्थानों का उछाल मिला है। उनकी रेटिंग अब 686 की हो गई है। हालांकि इसके बाद भी वे टॉप 10 में नहीं पहुंच पाए हैं। वे अभी 15वें स्थान पर हैं। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 23 और दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरे टेस्ट में भी 88 रन बनाए, लेकिन वो अभी इस रैंकिंग में नहीं जोड़े गए हैं। हो सकता है कि अगले सप्ताह जब रैंकिंग आएगी तो उसमें वे कुछ और आगे बढ़ जाएं। 

भारत बनाम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश सीरीज होगी शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद भारत और श्रीलंका के प्लेयर्स की रैंकिंग में भी बदलाव आएगा। वहीं इससे दो दिन पहले यानी 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच भी टेस्ट सीरीज शुरू होगी। यानी आने वाले सप्ताह में खूब टेस्ट क्रिकेट खेला जाएगा, इसके बाद जो रैंकिंग आएगी, उसमें काफी उलटफेर देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें 

अजीत अगरकर के नाम है अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, लगातार 5 बार शून्य पर हुए थे आउट

शुभमन गिल की कप्तानी में 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश होगा भारत

Latest Cricket News