1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल की कप्तानी में 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश होगा भारत

शुभमन गिल की कप्तानी में 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश होगा भारत

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 05, 2026 11:54 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 11:54 am IST

भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के​ लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। जब 15 अगस्त को दोनों टीमें पहले टेस्ट के लिए आमने सामने होंगी तो वो एक ऐतिहासिक मैच बन जाएगा।

Indian cricket team has reached Sri Lanka- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है Image Source : PTI

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम जब 15 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी तो वो एक ऐतिहासिक मैच होगा। दुनिया की केवल दो ही टीमें ऐसी हैं, जो अब तक 600 टेस्ट मैच खेल पाई हैं, अब उसमें भारत का नाम भी शामिल हो जाएगा। ये एक बड़ी उपलब्धि होगी, जो भारत की आजादी की वर्षगांठ के दिन मिलेगी। इस बीच टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है और जल्द ही तैयारी भी शुरू हो जाएगी।

साल 1932 से लेकर अब तक 599 टेस्ट खेल चुकी है भारतीय टीम

भारतीय टीम अब तक 599 टेस्ट मैच खेल चुकी है और श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाला मुकाबला 600वां मैच होगा। भारत ने अपना पहला टेस्ट आजादी से पहले ही खेल लिया था। पहला मुकाबला 1932 में खेला गया था। तब भारत के कप्तान सीके नायडू हुआ करते थे, तब से लेकर अब तक इतना लंबा सफर तय किया गया है, जोकि अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। इस बीच 1932 से लेकर अभी तक कई टेस्ट कप्तान रहे, लेकिन अब शुभमन गिल की कप्तानी में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। 

इंग्लैंड ने अब तक खेले हैं सबसे ज्यादा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर

अब तक केवल दो ही टीमें ऐसी हैं, जो 600 टेस्ट का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट तो इंग्लैंड ने ही खेले हैं। टीम अब तक 1097 टेस्ट खेल चुकी है। उसकी बराबरी करना किसी के लिए भी करीब करीब असंभव टाइप का है। इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट 1877 में खेला था। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना पहला टेस्ट साल 1877 में ही खेला था। तब से लेकर अब तक टीम 882 टेस्ट खेल चुकी है। 

अब तक ऐसे रहे हैं भारत के टेस्ट आंकड़े

भारत की बात करें तो हमने आपको पहले ही बताया कि भारत ने अपना पहला टेस्ट साल 1932 में खेला था। तब से लेकर अब तक टीम 599 टेस्ट खेल चुकी है। इस दौरान भारत ने 186 टेस्ट मैच जीते हैं और 188 में हार का सामना करना पड़ा है। 224 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। केवल एक ही मैच ऐसा हुआ, जो टाई पर समाप्त हुआ है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी सीरीज

अब जब 15 अगस्त को आजादी के पर्व पर 15 अगस्त को भारत और श्रीलंका की टीमें भिड़ेंगी तो रोमांच अपने चरम पर होगा। चूंकि ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जाएगा, इसलिए इसका अहमियत और बढ़ जाती है। देखना होगा कि पांच दिन तक चलने वाले इस मैच में टीमें किस तरह का प्रदर्शन करती हैं। 

यह भी पढ़ें 

एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, अब रोचक दौर में पहुंचा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच

कपिल देव को पछाड़ने से सिर्फ 2 विकेट दूर मिचेल स्टार्क, टेस्ट के टॉप-5 तेज गेंदबाजों में होंगे शुमार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल