1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजीत अगरकर के नाम है अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, लगातार 5 बार शून्य पर हुए थे आउट

अजीत अगरकर के नाम है अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, लगातार 5 बार शून्य पर हुए थे आउट

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 05, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 01:12 pm IST

अजीत अगरकर के क्रिकेट करियर में एक ऐसा दौर आया था, जब वे लगातार पांच टेस्ट पारियों में खाता तक नहीं खोल पाए थे। अब वे बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के चीफ हैं, लेकिन चर्चा में बने रहते हैं।

ajit agarkar- India TV Hindi
अजीत अगरकर Image Source : AFP

अजीत अगरकर आज की तारीख में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर हैं। वैसे चीफ सिलेक्टर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन अजीत खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अजीत के नेतृत्व में ही सिलेक्शन कमेटी ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भी सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया था, इसको लेकर उनकी खू​ब आलोचना भी हुई थी। इस बीच हम आपको उनके एक रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जो शायद आपने नहीं सुना होगा। अजीत अपनी बैटिंग के लिए भी जाने जाते रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वे टेस्ट में लगातार पांच बार बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट हो गए थे। 

साल 1998 में अजीत अगरकर ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू

भारतीय टीम के लिए अजीत अगरकर ने साल 1998 में वनडे डेब्यू किया था। तब उन्हें मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला था। इसके बाद उसी साल अक्टूबर में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी कर लिया। साल 1999 में वो वक्त आया, जब अगरकर लगातार पांच टेस्ट पारियों में एक भी रन नहीं बना पाए थे। ये सिलसिला साल 2000 तक चला। 

लगातार पांच टेस्ट पारियों में एक भी रन नहीं बना पाए थे अजीत अगरकर

साल 1999 के दिसंबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। एडीलेड टेस्ट में वे शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद अगला टेस्ट मेलबर्न में खेला गया, इस मैच की दोनों पारियों में अजीत अगरकर से एक भी रन नहीं बना। इसके बाद अगला मैच जो सिडनी में हुआ, उसकी भी दोनों पारियों में भी अगरकर ने एक भी रन नहीं बनाया। यानी 10 दिसंबर से शुरू हुआ ये सिलसिला 2 जनवरी 2000 तक चलता। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला। जोकि एक कीर्तिमान है। 

भारत के ये खिलाड़ी लगातार चार टेस्ट पारियों में नहीं बना पाए एक भी रन

वैसे तो भारत के पंकज रॉय, रमाकांत देसाई और जसप्रीत बुमराह भी लगातार चार बार टेस्ट की पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं, लेकिन अगरकर पांच बार ऐसा कर चुके थे, जो काम अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया है। अब तक टेस्ट के इतिहास में केवल तीन ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जो लगातार पांच टेस्ट पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं, उसमें अजीत का नाम शामिल है। बाकी दो बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के बॉब हॉलैंड और पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ हैं। 

ऐसा रहा है अजीत अगरकर का क्रिकेट करियर

टेस्ट और वनडे के अलावा अजीत ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, लेकिन वे काफी कम रहे। अजीत ने भारत के लिए 23 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेलने के अलावा चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका डेब्यू याल 2006 में हुआ था और साल 2007 में उन्होंने अपना आखिरी मैच भी खेल लिया। आज की तारीख में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत ने अपना आखिरी मैच साल 2018 में खेला था। तब वे एक टी20 लीग में खेल रहे थे। 

यह भी पढ़ें 

शुभमन गिल की कप्तानी में 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश होगा भारत

एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, अब रोचक दौर में पहुंचा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल