भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का समापन हो चुका है। भारत ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था, हालांकि इसके बाद के दो मैच न्यूजीलैंड ने जीते और सीरीज 3-2 पर समाप्त हो गई। हालांकि भारत का न्यूजीलैंड दौरा अभी खत्म नहीं हुआ है, ये जारी रहेगा। अब पांच वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले कि सीरीज शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि इसका पूरा शेड्यूल क्या है और इसके लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड क्या रहने वाला है।
अब पहले तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल संभालेंगे टीम की कमान
टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। अभी तक टी20 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर निभा रहे थे, लेकिन अब शुभमन गिल के पास कमान होगी। हालांकि बाद में जब गिल टेस्ट की तैयारी के लिए निकल जाएंगे, तब अय्यर ही यहां भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। इस बीच सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलेंगे, इसलिए इसको लेकर उत्सुकता और रोमांच भी बढ़ा हुआ है। वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा।
ये रहा भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पहला वनडे मैच 4 नवंबर को खेलने के लिए उतरेगी। ये मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 7 नवंबर यानी शनिवार को होगा, जो वेलिंग्टन में होना है। सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हेमिल्टन में खेला जाएगा। चौथा मैच 13 नवंबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में होगा। पांचवां और आखिरी मैच भी यहीं पर होगा, इसकी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इसके साथ ही वनडे सीरीज समाप्त हो जाएगी।
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी होगी शुरू
माना जा रहा है कि इसी सीरीज से भारत की आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी भी शुरू होगी। जो अगले साल यानी 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। आईसीसी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वनडे विश्व कप 2027 अक्टूबर से लेकर नवंबर तक होगा। यानी इसमें अब एक साल से भी कम का वक्त रह गया है और टीमों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम ने जिस तरह से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज अपने नाम की है, उम्मीद की जा रही है कि इसी तरह से वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया जाएगा।
पहले तीन ODI मैचों के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।
चौथे और पांचवें ODI के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें
न्यूजीलैंड दौरे के बीच आई बुरी खबर, ऋषभ पंत लगातार तीसरे मैच से हुए बाहर, पहले टेस्ट पर भी लटकी तलवार
वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब विराट कोहली, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाएंगे यह अनोखा कीर्तिमान
Latest Cricket News