A
Hindi News खेल क्रिकेट RCB के लिए आई गुड न्यूज, कर्नाटक राज्य सरकार ने IPL मैच कराने की दी अनुमति, अभी भी कुछ शर्तें

RCB के लिए आई गुड न्यूज, कर्नाटक राज्य सरकार ने IPL मैच कराने की दी अनुमति, अभी भी कुछ शर्तें

आईपीएल 2026 के सीजन को लेकर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें वह अपने होम मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेंगे, जिसको लेकर कर्नाटक राज्य सरकार की तरफ से आरसीबी फ्रेंचाइजी को हरी झंडी मिल गई है।

M Chinnaswamy stadium- India TV Hindi Image Source : AFP एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 में खेले जाने वाले सीजन को लेकर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, जिसमें सभी की नजरें इसपर टिकी हुई हैं। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर आगामी सीजन से पहले आई है, जिसमें वह अपने होम मैच अगले सीजन में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। 12 फरवरी को कर्नाटक राज्य सरकार की हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद शाम को आरसीबी फ्रेंचाइजी को आईपीएल मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की हरी झंडी मिल गई है, जिसमें उन्होंने कुछ शर्तों को भी लागू किया है।

आरसीबी ढूंढ रहा था अलग वेन्यू

आईपीएल 2026 के अपने होम मैचों के लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर फैसला नहीं होने के चलते दूसरे वेन्यू देख रहा था, जिसमें उन्होंने नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी और रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया था। हालांकि उनके लिए ये दोनों ही स्टेडियम फाइनल नहीं हो पाए। अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्हें आईपीएल मैच खेलने की अनुमति से काफी राहत मिली होगी। पिछले कई दिनों से कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इस पद को संभालने के बाद से लगातार आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों की बेंगलुरु में वापसी की कवायद में लगे हुए थे, जिसको लेकर 12 फरवरी को भी कर्नाटक राज्य सरकार की दिन में हुई कैबिनेट मीटिंग से पहले उनका बयान आया था।

सुरक्षा से नहीं होना चाहिए कोई समझौता

कर्नाटक राज्य सरकार ने आईपीएल मैचों की कराने की अनुमति तो दी है, लेकिन उन्होंने ये साफ कर दिया कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि कैबिनेट कुन्हा रिपोर्ट के अनुसार कुछ शर्तों पर सहमत हुई। उन्होंने रिपोर्ट में कुछ शर्तों का जिक्र किया था, ज्यादा से ज्यादा 35,000 लोग और कुछ दूसरी शर्तें। उसी के अनुसार हमने यह फैसला लिया है। बता दें कि बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर सकती है।

ये भी पढ़ें

IND vs NAM: ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में बन गए इस मामले में पहले भारतीय

IND vs NAM: संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा, सिर्फ इस खिलाड़ी से थोड़ा रह गए पीछे

Latest Cricket News