हरेंद्र सिंह को अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच चुना गया
हरेंद्र सिंह को अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच चुना गया
IANS
Published : Apr 08, 2021 10:41 pm IST, Updated : Apr 08, 2021 10:41 pm IST
साल 2012 में कोचिंग के सबसे बड़े राष्ट्रीय पुरस्कार-द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे जा चुके हरेंद्र 2017-18 में भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे थे।
Image Source : TWITTER/@USAFIELDHOCKEYHarendra Singh was elected the head coach of the American men's hockey team
नई दिल्ली। भारत की पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों के कोच रहे हरेंद्र सिंह को अमेरिका की सीनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया है। साल 2012 में कोचिंग के सबसे बड़े राष्ट्रीय पुरस्कार-द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे जा चुके हरेंद्र 2017-18 में भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे थे। उससे पहले वह महिला टीम के भी कोच रहे थे।
वेबसाइट-टाइम्स ऑफ इडिया के मुताबिक टीम यूएसएस द्वारा बयान में हरेंद्र ने कहा कि वह इस मौके के लिए शुक्रगुजार और आभारी हैं। हरेंद्र ने कहा, "मैं इस नई भूमिका को लेकर रोमांचित हूं। मैं जल्द से जल्द अमेरिकी टीम से जुड़कर उसकी कमियों पर काम करना चाहता हूं।"