1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : शुभमन गिल के खेल के कायल हैं पैट कमिन्स, तारीफ में कही ये बड़ी बात

IPL 2021 : शुभमन गिल के खेल के कायल हैं पैट कमिन्स, तारीफ में कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 10:35 pm IST

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाजी के अगुआ पैट कमिन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम के अपने साथी शुभमन गिल के प्रशंसक हैं।

IPL 2021 : शुभमन गिल के खेल...- India TV Hindi
IPL 2021 : शुभमन गिल के खेल के कायल हैं पैट कमिन्स, तारीफ में कही ये बड़ी बात Image Source : SHUBMAN GILL

चेन्नई। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाजी के अगुआ पैट कमिन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम के अपने साथी शुभमन गिल के प्रशंसक हैं और उनहोंने कहा कि यह भारतीय सलामी बल्लेबाज जिस तरह से मैच के दौरान भी तनावमुक्त रहता है वह उन्हें पसंद है।

कमिन्स ने केकेआर के इंस्टाग्राम लाइव कार्यक्रम में कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। वह युवा है। वह खेल को खेल की तरह लेता और वास्तव में तनावमुक्त रहता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह क्रिकेट या जिंदगी को बहुत गंभीरता से नहीं लेता। उसके साथ रहने में मजा आता है।’’

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में कमिन्स और गिल के बीच आपस में प्रतिद्वंदिता थी लेकिन अब आईपीएल में दोनों एक ही टीम से खेलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल