1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गिफ्ट में मिले बल्ले से फखर जमां ने द. अफ्रीका के खिलाफ जड़े लगातार 2 शतक, अब हुआ खुलासा

गिफ्ट में मिले बल्ले से फखर जमां ने द. अफ्रीका के खिलाफ जड़े लगातार 2 शतक, अब हुआ खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 10:06 pm IST

 फखर जमां ने गुरूवार को खुलासा किया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एक दिवसीय श्रृंखला में अपने सीनियर साथी मोहम्मद हफीज द्वारा भेंट किये गये बल्ले का इस्तेमाल किया था 

गिफ्ट में मिले बल्ले...- India TV Hindi
गिफ्ट में मिले बल्ले से फखर जमां ने द. अफ्रीका के खिलाफ जड़े लगातार 2 शतक, अब हुआ खुलासा Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने गुरूवार को खुलासा किया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एक वनडे सीरीज में अपने सीनियर साथी मोहम्मद हफीज द्वारा भेंट किये गये बल्ले का इस्तेमाल किया था जिससे उन्होंने लगातार दो शतकीय पारियां खेलीं।

पाकिस्तान ने श्रृंखला 2-1 से जीती और देश ने 2013 के बाद दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर केवल दूसरी बार ही वनडे श्रृंखला जीती है जिसमें जमां ने अंतिम दो वनडे में 193 और 102 रन की पारी खेली। जमां ने गुरूवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘श्रृंखला में मैंने जिस बल्ले का इस्तेमाल किया था, वह मुझे मोहम्मद हफीज ने भेंट स्वरूप दिया था।’’

पूर्व कप्तान और टीम के सीनियर खिलाड़ी हफीज ने यह बल्ला जमां को तब दिया जब वह पिछले बल्ले से खेलने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल