1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना के खिलाफ प्रो लीग मैच में भारत को अपना श्रेष्ठ खेल दिखाने की जरूरत : कोच रीड

अर्जेंटीना के खिलाफ प्रो लीग मैच में भारत को अपना श्रेष्ठ खेल दिखाने की जरूरत : कोच रीड

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2021 10:20 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 10:21 pm IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड का कहना है कि भारत को ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना के खिलाफ हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाने की जरूरत है।

अर्जेटीना के खिलाफ...- India TV Hindi
अर्जेटीना के खिलाफ प्रो लीग मैच में भारत को अपना श्रेष्ठ खेल दिखाने की जरूरत : कोच रीड Image Source : HOCKEY INDIA

ब्यूनस आयर्स| भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड का कहना है कि भारत को ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना के खिलाफ हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाने की जरूरत है। भारत ने अर्जेटीना के खिलाफ दूसरे अभ्यास मुकाबले में 4-4 से ड्रॉ खेला जबकि पहले अभ्यास मैच में उसने ओलंपिक चैंपियन को 4-3 से शिकस्त दी थी।

रीड ने कहा, "सप्ताह के अंत में हमें और अच्छे से खेलना होगा और डिफेंस तथा अटैक में अधिक क्लीनिकल होना होगा।"

IPL 2021 : धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी मिलने पर उत्साहित पुजारा ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा, "दूसरा अभ्यास मैच पहले मैच के समान ही थी। हमारे पास यह मुकाबला जीतने के भी अवसर थे लेकिन हम मौके को भुना नहीं सके। दूसरे हॉफ में अर्जेटीना को वापसी का मौका मिला। आप अर्जेटीना जैसी टीम को वापसी का मौका देने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल