ISL-7 : चेन्नइयिन को हराकर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने उतरेगा हैदराबाद
ISL-7 : चेन्नइयिन को हराकर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने उतरेगा हैदराबाद
Bhasha
Published : Jan 30, 2021 06:34 pm IST, Updated : Jan 30, 2021 06:34 pm IST
हैदराबाद की टीम चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के मैच में उतरेगी तो उसका इरादा तीसरे स्थान पर पहुंचने के साथ प्लेआफ में प्रवेश का अपना दावा पुख्ता करने का भी होगा।
Image Source : TWITTER/@HYDFCOFFICIALISL-7: Hyderabad will come down to strengthen playoff claim by defeating Chennaiyin
वास्को। हैदराबाद की टीम चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के मैच में उतरेगी तो उसका इरादा तीसरे स्थान पर पहुंचने के साथ प्लेआफ में प्रवेश का अपना दावा पुख्ता करने का भी होगा। हैदराबाद जीतने पर एफसी गोवा से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगा।
दूसरी ओर चेन्नइियन उससे तीन अंक पीछे है। हैदराबाद ने पिछले छह मैचों में पराजय का सामना नहीं किया है लेकिन इनमें से चार मैच ड्रॉ रहे। कोच मैनुअल मार्केज ने स्वीकार किया कि उनकी फॉरवर्ड पंक्ति को मौके भुनाने होंगे।
उन्होंने कहा,‘‘सिर्फ मौके बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्हें भुनाना भी होगा। टीम अच्छा फुटबॉल खेलती है लेकिन सबसे अहम बात स्कोर करना है। ड्रॉ से काम नहीं चलेगा, जीतना जरूरी है।’’