1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहा 43 इंच वाला LED Smart TV, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर

आधी कीमत में मिल रहा 43 इंच वाला LED Smart TV, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर

43 इंच के LED Smart TV को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदा जा सकता है। कई ब्रांड्स के LED टीवी की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है।

Smart TV price cut- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती

43 इंच के LED Smart TV को आधी से भी कम कीमत में खरीदने काम मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर 7 अगस्त से नई Freedom Sale की शुरुआत हो रही है। इस सेल से पहले ही कंपनी ने Xiaomi, Realme TechLife, Motorola, BESTON, Kodak जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती की है। साथ ही, इनकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Xiaomi F Pro

चीनी कंपनी के इस 43 इंच वाले QLED स्मार्ट टीवी की कीमत में 36% का प्राइस कट किया गया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 62,999 रुपये है और इसे 39,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर 4,850 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

BESTON LED TV

बेस्टन के 43 इंच वाले HD स्मार्ट LED टीवी की कीमत में 39% की कटौती की गई है। 23,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये में मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 4,150 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट फीचर से लैस है और Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

realme TechLife LED TV

चीनी ब्रांड के इस QLED 4K Smart TV की कीमत में 50% की कटौती की गई है। यह स्मार्ट टीवी 24,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी कीमत 49,999 रुपये है। इस टीवी की खरीद पर 4,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स से लैस है।

Motorola QLED TV

मोटोरोला का स्मार्ट टीवी 45% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 रुपये है और यह महज 22,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 4,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यह स्मार्ट टीवी Google टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

Kodak LED TV

इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 26% की कटौती की गई है। इसकी कीमत 20,999 रुपये है और यह 15,499 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 4,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Realme का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन 12 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)