1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon पर शुरू हुई साल की सबसे बड़ी सेल, 40% तक सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन

Amazon पर शुरू हुई साल की सबसे बड़ी सेल, 40% तक सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन

Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल रात 12 बजे से ही आम यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। वहीं, प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल कल ही शुरू हो गई थी।

Amazon Sale- India TV Hindi
Image Source : AMAZON अमेजन सेल 2026

Highlights

  • Amazon पर साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत हो गई है।
  • इस सेल में स्मार्टफोन की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
  • एसी, टीवी, फ्रिज जैसे होम अप्लायंसेज भी 80% तक सस्ते में लिस्ट किए गए हैं।

Amazon पर साल की सबसे बड़ी Great Indian Festival Sale की शुरुआत हो गई है। प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 7 अक्टूबर को ही लाइव हो गई थी। आज रात 12 बजे से सभी यूजर्स के लिए यह सेल शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, एक्सेसरीज, होम और किचन अप्लायंसेज के साथ-साथ फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 80% तक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, सेल में OnePlus, Samsung, iQOO, Apple जैसे ब्रांड्स के फोन 40% तक सस्ते में मिलेंगे।

शुरू हुई साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल

ई-कॉमर्स वेबसाइट ने सेल से पहले ही मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कर दी थी। Amazon पर शुरू हुए इस Great Indian Festival सेल में SBI कार्ड धारकों को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट EMI ट्रांजैक्शन पर ऑफर किया जाएगा। वहीं, Prime मेंबर्स को 10% अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

अमेजन सेल के लिए बने डेडिकेटेड मैक्रो पेज के मुताबिक, सेल के दौरान इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कूपन डिस्काउंट, ब्लॉकबस्टर डील्स, टॉप 100 डील्स, मेगा डील्स, 8PM डील्स, बाई मोर सेव मोर, एक्सचेंज मेला, सैंपल मेनिया और अमेजन कॉम्बो जैसे डील्स ऑफर किए जाएंगे। इस दौरान नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ भी मिलेगा।

सस्ता मिलेगा स्मार्टफोन

अमेजन पर आज यानी 8 अक्टूबर से आयोजित सेल में OnePlus और iQOO के स्मार्टफोन पर तगड़े ऑफर मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर  OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE 6, iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Z11, iQOO Z11x जैसे फोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy S25 Ultra को भी काभी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत में 40% तक की कटौती की गई है।

80% तक डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट के मुताबिक, इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज को 80% तक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, होम और किचन अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज, एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन, चिमनी आदि को 65% तक सस्ते में घर ला सकते हैं। वहीं, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीद पर 50 से 80% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart पर भी कल यानी 9 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट ब्लैक और प्लस यूजर्स के लिए यह सेल रात 12 बजे से ही लाइव हो गई है। फ्लिपकार्ट ने कंफर्म किया है कि इस सेल में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं, सुपरमनी से प्रोडक्ट खरीदने पर भी हर ट्रांजैक्शन पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 15000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola Signature, Flipkart Sale में हजारों का डिस्काउंट