1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 30 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा

BSNL का 30 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में 30 दिन वाला सस्ता प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB डेटा का लाभ मिलेगा।

BSNL recharge plan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बीएसएनएल का 30 दिन चलने वाला प्लान

BSNL ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड इसके अलावा अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए मोबाइल टावर लगा रहा है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL जल्द ही 2 लाख नए 4G टावर लगाने वाला है। इसके लिए कंपनी 77,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है।

BSNL का 30 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 299 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, वो फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्रीपेड प्लान की डिटेल शेयर की है।

इस प्लान में इसके अलावा यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इसमें डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। साथ ही, कंपनी यूजर्स को इस प्लान में BiTV समेत अन्य बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है।

WiFi यूजर्स के लिए नया प्लान

इससे पहले कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, यूजर्स को इसमें 5000GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को OTT ऐप्स का भी फ्री एक्सेस दिया है। इस प्लान में Jio Hotstar, Hungama OTT, Zee5, Shemaroo OTT, Sony LIV जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। बीएसएनएल का यह एक मंथली प्लान है, जिसमें इंटरनेट डेटा, OTT और कॉलिंग का लाभ मिलता है।

BSNL की 5G सर्विस भी जल्द लॉन्च की जाएगी। कंपनी के पिछले साल इंस्टॉल किए गए नए 4G मोबाइल टावर 5G रेडी हैं, जिसकी वजह से सर्विस लॉन्च होते ही लोगों को 5G सर्विस का लाभ मिलने लगेगा। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने वाला है। इसके लिए इंटिग्रेटेड कस्टमर सपोर्ट सिस्टम भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 1601 से आने वाले कॉल्स को उठाएं या काटें? TRAI ने जारी किए नए नियम