1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1601 से आने वाले कॉल्स को उठाएं या काटें? TRAI ने जारी किए नए नियम

1601 से आने वाले कॉल्स को उठाएं या काटें? TRAI ने जारी किए नए नियम

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 12, 2026 11:04 am IST,  Updated : Aug 12, 2026 11:05 am IST

TRAI ने यूटिलिटी और लॉजिस्टिक जैसे जरूरी सर्विस के लिए नई नंबर सीरीज की घोषणा की है। इस नई सीरीज को पहले फेज में कुरियर, लॉजिस्टिक और यूटिलिटीज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

TRAI New Rules- India TV Hindi
ट्राई का नया नियम Image Source : UNSPLASH

TRAI ने प्रमोशनल सर्विस कॉल्स के लिए नई नंबर सीरीज की घोषणा की है। यह सीरीज 1601 से शुरू होगी। इससे पहले ट्राई ने बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस के लिए 1600 नंबर सीरीज की घोषणा की थी। यह नई नंबर सीरीज लोगों को फ्रॉड या फर्जी कॉल्स से बचाने के लिए जारी की गई है। खास तौर पर यूटिलिटी सर्विस, कुरियर, फूड डिलीवरी सर्विस के लिए अब कंपनियों को इस नई नंबर सीरीज का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने अपने नए नियम में साफ किया है कि यह नई 1601 नंबर सीरीज पहले फेज में यूटिलिटीज, कुरियर और लॉजिस्टिक सेक्टर के लिए जारी की जाएगी। इस सीरीज को खास तौर डायरेक्ट डिजिटल इन्टिटीज को अलोकेट किया जाएगा। इसे किसी इंटरमीडियरीज और एग्रीगेटर को जारी नहीं किया जाएगा। इस नंबर को जारी करने से पहले टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को उन डिजिटल इन्टिटीज को वेरिफाई करना होगा।

क्यों लाया गया नियम?

कुरियर, फुड डिलीवरी समेत कई ऑनलाइन सर्विस के नाम पर किए जाने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए दूरसंचार नियामक ने इस नई नंबर सीरीज की घोषणा की है ताकि लोगों इसकी पहचान हो सके। TRAI ने अपने आदेश में कहा कि पहले फेज में यूटिलिटीज और लॉजिस्टिक एवं कुरियर सर्विस को रखा गया है।

यूटिलिटीज में इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी, वॉटर यूटिलिटीज, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन इन्टिटीज और अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स को रखा गया है। वहीं, लॉजिस्टिक और कुरियर सर्विस के तहत कुरियर कंपनी, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कंपनी, पार्सल डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स, फ्रेट और लॉजिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर्स को रखा गया है।

यहां देखें ट्राई का आदेश

TRAI ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि पहले फेज में इन इन्टिटीज का वेरिफिकेशन 90 दिनों के अंदर कर लें। इसके बाद उन कंपनियों और सर्विस प्रोवाइडर्स को नई 1601 सीरीज वाले नंबर अलॉट किए जाएं। ट्राई ने यह भी निर्देश दिया है कि इस नंबर से आने वाले कॉल्स में किसी भी तरह का प्रमोशन नहीं किया जाएगा। इसे एक सर्विस नंबर के तौर पर यूज किया जाना चाहिए।

TCCCPR में बदलाव की तैयारी

पिछले दिनों दूरसंचार नियामक ने ट्रूकॉलर जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के डेटा शेयरिंग को लेकर सख्ती दिखाई है। TRAI मौजूदा टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन (TCCCPR) में बदलाव की तैयारी में है। यही नहीं, दूरसंचार नियामक ने ट्रूकॉलर समेत अन्य कॉल मैनेजमेंट ऐप्स को 1600 और 140 से शुरू होने वाले नंबरों से आने वॉले कॉल्स को स्पैम बताए जाने पर इन कंपनियों से स्पष्टीकरण भी मांगा था। साथ ही, साफ किया था कि 1600 से शुरू होने वाले कॉल्स केवल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस के लिए यूज किए जाएंगे। वहीं, 140 सीरीज वाले नंबर को प्रमोशनल एक्टिविटीज के लिए यूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - BSNL के करोड़ों यूजर्स के लिए 'गुड न्यूज', लगेंगे 2 लाख नए 4G टावर, सरकार ने की बड़ी तैयारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक