1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान डेली 3GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स के साथ आता है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL INDIA बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL के 365 दिन वैलिडिटी वाले खास प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले कुछ महीनों में कई नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स को कम खर्च में कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के ये प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ते होते हैं और इनमें ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं।

BSNL का 365 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी शेयर की है। बीएसएनएल का यह प्लान 2799 रुपये में आता है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

BSNL का यह प्रीपेड प्लान डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। इस तरह से यूजर्स को भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में कुल 1,095GB डेटा का लाभ मिलता है।

BSNL का सैटेलाइट फोन

भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को बिना मोबाइल नेटवर्क में भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस सैटेलाइट फोन की कीमत 1,34,166 रुपये हैं। हालांकि, इस फोन को हर कोई नहीं खरीद सकता है। इसके लिए दूरसंचार विभाग यानी DoT से खास परमिशन की जरूरत होती है। बिना दूरसंचार विभाग के ऑथोराइजेशन के इस फोन को नहीं यूज किया जा सकेगा।

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस सैटेलाइट फोन की जानकारी शेयर की है। यह फोन चैलेंजिंग वातावरण में भी काम करता है। इसे खास तौर पर डिफेंस, मेरीटाइम, डिजास्टर रिस्पॉन्स, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रेवल के लिए डिजाइन किया गया है।

फ्रीडम ऑफर किया एक्सटेंड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने नए यूजर्स के लिए अपने 51 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर को 31 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया है। इस ऑफर को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था। भारत संचार का यह ऑफर पहले 30 जून 2026 तक के लिए था, लेकिन कंपनी ने इसमें एक्सटेंशन करने का फैसला किया है। भारत संचार निगम अपने इस ऑफर में यूजर्स को महज 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा, डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव!