1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का नया फ्रीडम ऑफर, 365 दिन वाले प्लान में मिलेगी 412 दिनों की वैलिडिटी

BSNL का नया फ्रीडम ऑफर, 365 दिन वाले प्लान में मिलेगी 412 दिनों की वैलिडिटी

BSNL अपने 365 दिन वाले एनुअल प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह नया ऑफर शुरू किया है। यूजर्स को अब कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

BSNL freedom Offer- India TV Hindi
Image Source : BSNL INDIA बीएसएनल का नया ऑफर

Highlights

  • BSNL ने नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।
  • कंपनी अपने 365 दिन वैलिडिटी वाले एनुअल प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
  • BSNL यूजर्स को इस प्लान में अब कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए ऑफर की घोषणा की है। यूजर्स को कंपनी ने एनुअल रिचार्ज प्लान में अब 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी यानी 365 दिन वाले प्लान में यूजर्स को कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ये बड़ी घोषणा की है।

BSNL India ने अपनें X हैंडल से बताया है कि कंपनी के 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान में अब यूजर्स को 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी यानी कुल 412 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा 94GB एक्स्ट्रा डेटा 4700 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा। BSNL का यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक वैलिड है।

2399 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने इस एनुअल प्लान को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाली बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान 2399 रुपये में आता है। इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने के बाद यूजर्स को अब इसमें मिलने वाले सभी ऑफर का लाभ 412 दिनों तक मिलता रहेगा।

पिछले महीने भी BSNL ने नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें महज 150 रुपये में कंपनी JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह ऑफर 23 जुलाई से लेकर अगले 30 दिनों तक यानी 22 अगस्त तक वैलिड रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने अपने OTT प्लान की कीमत में कटौती की है।

बीएसएनएल का यह फ्रीडम पैक 150 रुपये में आता है। इस पैक में यूजर्स को पूरे 30 दिनों के लिए तीन लोकप्रिय OTT ऐप्स- Jio Hotstar, Zee5 और SonyLIV का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इस पैक की कीमत 199 रुपये है। फ्रीडम ऑफर के तहत यह 49 रुपये सस्ते में मिलेगा।

5G सर्विस की तैयारी

BSNL इसके अलावा 5G सर्विस भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नए 4G मोबाइल टावर 5G रेडी हैं, जिसकी वजह से सर्विस लॉन्च होते ही लोगों को 5G सर्विस का लाभ मिलने लगेगा। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने वाला है। इसके लिए इंटिग्रेटेड कस्टमर सपोर्ट सिस्टम भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Poco X8 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, सामने आए खास फीचर्स