A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सस्ते मिल रहे बिजली बचाने वाले ये रूम हीटर, कीमत 800 रुपये से भी कम

सस्ते मिल रहे बिजली बचाने वाले ये रूम हीटर, कीमत 800 रुपये से भी कम

इलेक्ट्रिक रूम हीटर की कीमत में 65% तक की कटौती की गई है। सर्दी के मौसम में बिजली बचाने वाले ये इलेक्ट्रिक हीटर 800 रुपये से भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Electric Room Heater- India TV Hindi
Image Source : ORIENT, AMAZON इलेक्ट्रिक रूम हीटर

साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। पहाड़ी के साथ-साथ मैदानी इलाके का पारा लुढ़क गया है और हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। ऐसे में घरों में इलेक्ट्रिक हीटर आपको राहत पहुंचा सकता है। अगर, आप भी सर्दी के मौसम में बिजली बचाने वाले इलेक्ट्रिक हीटर सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको ये 4 ऑप्शन ट्राई करना चाहिए। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर बिजली बचाने वाले ये इलेक्ट्रिक हीटर 1,000 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे।

USHA इलेक्ट्रिक हीटर

इलेक्ट्रिक होम अप्लायेंस बनाने वाली कंपनी USHA के 2 Rod Quartz इलेक्ट्रिक हीटर को महज 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत में 40% की कटौती की गई है। यह इलेक्ट्रिक हीटर 800W के एलिमेंट के साथ आता है और बिजली की खपत कम करता है। इसमें कूल टच बॉडी और टिप ओवर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इसकी खरीद पर 1 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

Orpat इलेक्ट्रिक हीटर

होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Orpat का इलेक्ट्रिक हीटर 1,190 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 8% का डिस्काउंट मिल रहा है। यह इलेक्ट्रिक हीटर 2000W के एलिमेंट के साथ आता है। इसमें हाई पावर ब्लोअर लगा है, जो तेजी से गर्म हवा ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 1000W और 2000W के दो हीट सेटिंग दी गई है। यूजर्स अपने हिसाब से बिजली की बचत कर सकते हैं।

Orient

ओरिएंट इलेक्ट्रिक का स्टार्क क्वॉर्ट्ज रूम हीटर महज 1,099 रुपये में मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक हीटर की खरीद पर 59% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें भी 800W का लो पावर कंज्मप्शन एलिमेंट लगा है। साथ ही, इसमें टिप ओवर प्रोटेक्शन और दो हीटिंग रॉड्स दिए गए हैं। कंपनी इस इलेक्ट्रिक रूम हीटर की खरीद पर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Longway Magma

यह इलेक्ट्रिक रूम हीटर महज 799 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 65% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस हीटर में 1000W और 2000W वाले दो मोड्स मिलेंगे, जिसकी मदद से बिजली की बचत की जा सकती है। साथ ही, यह एडवांस ओवरहीट प्रोटेक्शन, PTC सिरामिक एलिमेंट और 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - 

वोडाफोन-आइडिया की हिली नींव, नवंबर में 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हुए कम, जानें Jio, Airtel, BSNL का हाल

Vivo ला रहा iPhone 17 की तरह दिखने वाला सस्ता फोन, लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल