1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वोडाफोन-आइडिया की हिली नींव, नवंबर में 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हुए कम, जानें Jio, Airtel, BSNL का हाल

वोडाफोन-आइडिया की हिली नींव, नवंबर में 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हुए कम, जानें Jio, Airtel, BSNL का हाल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 01, 2026 11:14 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 11:14 am IST

Vodafone Idea ने नवंबर में 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स गवां दिया है। ट्राई के नवंबर में जारी डेटा के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया की नींव हिल गई है। कंपनी के यूजर्स की संख्यां में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Vodafone Idea- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया Image Source : VODAFONE IDEA LTD

TRAI ने नवंबर का सब्सक्राइबर डेटा जारी कर दिया है। साल के पहले दिन ही वोडाफोन-आइडिया को तगड़ा झटका लगा है। तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स की संख्यां में भारी गिरावट देखने को मिली है। नवंबर के सब्सक्राइबर डेटा के मुताबिक, कंपनी के 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा यूजर्स कम हुए हैं। वोडाफोन-आइडिया ने हाल ही में देश के कई शहरों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च की है। इसके बावजूद कंपनी के यूजर्स की संख्यां में लगाता गिरावट जारी है।

ट्राई का डेटा

TRAI के नवंबर के सब्सक्राइबर डेटा के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया के सबसे ज्यादा 10,11,134 यूजर्स कम हुए हैं। कंपनी का मार्केट शेयर 0.50% कम हुआ है। अब वोडाफोन-आइडिया का मार्केट शेयर घटकर 17.01% पहुंच गया है। वहीं, जियो, एयरटेल और बीएसएनल को इसका फायदा पहुंचा है। सरकारी कंपनी MTNL के यूजर्स की संख्यां भी कम हुए हैं। कंपनी के 7,530 सब्सक्राइबर्स ने साथ छोड़ दिया है। एमटीएनएल का मार्केट शेयर अब महज 0.02% रह गया है।

क्या है Jio, Airtel और BSNL का हाल?

जियो ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए सबसे ज्यादा 13,88,929 (1.38 मिलियन) नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्यां में 0.46% का इजाफा हुआ है और जियो का मार्केट शेयर बढ़कर 41.41% तक पहुंच गया है। वहीं, एयरटेल ने भी नवंबर में बड़ी मात्रा में नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। एयरटेल के मोबाइल यूजर्स की संख्यां में 12,15,405 (1.21 मिलियन) का इजाफा हुआ है। कंपनी के मार्केट शेयर में 0.31% का इजाफा हुआ है। अब एयरटेल का मार्केट शेयर बढ़कर 33.64% तक पहुंच गया है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। 4G सर्विस लॉन्च होने के बाद से सरकारी टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। नवंबर में BSNL ने 4,21,514 नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी के मार्केट शेयर में 0.29% का इजाफा देखने को मिला है। BSNL का मार्केट शेयर भी तेजी से बढ़कर 7.92% हो गया है। कुल वायरलेस यानी मोबाइल यूजर्स की संख्यां में भी इजाफा देखने को मिला है।

फिर बढ़ी मोबाइल यूजर्स की संख्यां

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्यां नवंबर में 1173.88 मिलियन यानी 117.38 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। अक्टूबर में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्यां 1171.87 मिलियन यानी 117.18 करोड़ थी। कुल यूजर्स की संख्यां में 0.17% का इजाफा देखने को मिला है। FWA यानी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस यूजर्स की संख्यां में 5.06% का इजाफा देखने को मिला है। नवंबर में कुल 5,01,369 नए FWA यूजर्स बने हैं। एयरटेल ने सबसे ज्यादा 9.98% का मंथली ग्रोथ किया है। कंपनी ने नवंबर में कुल 2,51,095 नए FWA यूजर्स जोड़े हैं। वहीं, जियो का मंथली ग्रोथ 3.38% रहा है। जियो ने 2,50,274 नए FWA यूजर्स नवंबर में जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें -

WhatsApp पर एक साथ पूरे कॉन्टैक्ट को कैसे भेजें Happy New Year का मैसेज? ये है सीक्रेट तरीका

2026 में लगेगा महंगाई का झटका! Apple, Samsung, OnePlus समेत सभी ब्रांड के फोन की बढ़ जाएगी कीमत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक