1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart की नई सेल में सस्ता मिल रहा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन

Flipkart की नई सेल में सस्ता मिल रहा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन

Oppo K14 5G की कीमत में कटौती की गई है। चीनी कंपनी का यह फोन फ्लिपकार्ट पर चल रहे बिग बचत सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है।

Oppo K14 5G- India TV Hindi
Image Source : OPPO INDIA ओप्पो के14 5जी

Flipkart पर 1 सितंबर से शुरू हुई नई बिग बचत धमाल सेल में Oppo का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन सस्ते में खरीदा जा सकेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 1 से लेकर 6 सितंबर के बीच आयोजित की जा रही है। ओप्पो के इस फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ IP69 रेटिंग मिलती है, यानी फोन पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होता है। Oppo K14 5G को कंपनी ने भारत में साल की शुरुआत में पेश किया था। हाल ही में कंपनी ने Oppo K15 5G को घरेलू मार्केट में उतारा है।

फ्लिपकार्ट पर कम हुई कीमत

Oppo K14 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 2,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। इस सेल में यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। 

इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,200 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से ओप्पो के इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल में 22,799 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Prism White, Prism Violet और Icy Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Oppo K14 5G के फीचर्स

Oppo K14 5G में कंपनी ने 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1570 x 720 पिक्सल है और इसमें पंच-होल डिजाइन देखने को मिलेगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Oppo K14 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, 120Hz, HD+
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 44W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, ColorOS 3

इस फोन की रैम को वर्चुअली 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। वहीं, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकेंगे। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन IP66, IP68, IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या गिरने पर भी फोन खराब नहीं होगा।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27, S27 Plus के फीचर्स हुए लीक, 3C पर लिस्ट हुए सैमसंग के फ्लैगशिप फोन