Highlights
- Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus को हाल ही में 3C पर देखा गया है
- सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं।
- सैमसंग के ये दोनों फोन अगले साल आयोजित Galaxy Unpacked में लॉन्च किए जा सकते हैं।
Samsung Galaxy S27 सीरीज को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी Samsung Galaxy S27, Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra लॉन्च करेगी। हालांकि, ऐसी भी खबरें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि कंपनी इस सीरीज में एक और नया मॉडल Samsung Galaxy S27 Pro भी लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
3C पर स्पॉट हुए फोन
3C पर इन दोनों फोन को क्रमशः मॉडल नंबर SM-S9560 और SM-S9520 के साथ देखा गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की अपकमिंग सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 25W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Galaxy S27 Plus में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में भी यही चार्जिंग फीचर दिया गया है। ऐसे में कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में ज्यादा अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। 2022 में कंपनी ने पहली बार Galaxy S232 Plus में 45W चार्जिंग दिया था। लगभग 5 साल से कंपनी ने बैटरी और चार्जिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
Galaxy S27 Ultra के डिजाइन में होगा बदलाव?
इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल के डिजाइन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। पिछले दिनों Samsung Galaxy S27 Ultra का डिजाइन सामने आया है। इस फोन के डिजाइन से जुड़ा रेंडर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। इसमें दो-दो पैरलल कैमरा देखने को मिल रहा है। इसमें 200MP के दो कैमरे दिए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में प्राइमरी कैमरा के अलावा एक अल्ट्रा वाइड और एक 5x जूम वाला टेलीफोटो कैमरा देगी। साथ ही, इसमें एक पेरीस्कोप कैमरा दिए जाने की संभावना है। फोन के फ्रंट पैनल का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra की तरह ही होगा।
यही नहीं, Samsung के इस फ्लैगशिप फोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग फीचर मिल सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - 49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन