Haier ने भारत में 5 नए प्रीमियम होम अप्लायंसेज लॉन्च किए हैं। ये नए प्रीमियम होम अप्लायंसेज कंपनी के ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में आयोजित "Elevate with Haier" इवेंट में पेश किए गए हैं। कंपनी ने फेस्टिव सीजन से पहले ये होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भारतीय बाजार में उतारे हैं। इनमें 5-डोर बिल्ट इन रेफ्रिजरेटर, तीन ड्रम वाला M3 वॉशिंग मशीन, Mini LED TV, Velox स्टोरेज वॉटर हीटर और Halo चिमनी शामिल हैं। ये प्रीमियम होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स से लैस हैं।
कंपनी के सीईओ एनएस सतीश ने बताया कि इसमें कई नए यूनिक प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं, जो भारत में पहली बार हैं। इनमें से एक थ्री ड्रम वाली वाशिंग मशीन है, जो स्पेशली इस तरह से डिजाइन की गई है, जिसमें एक साथ तीन अलग-अलग ड्रम चल सकते हैं। एक फैमिली के लिए दो छोटे ड्रम्स मिलेंगे, जिनमें बेबी या पर्सनल कपड़ों को धोया जा सकता है।
इसी तरह एलईडी टीवी है, जिसका साउंड सिस्टम इसे सबसे यूनिक बनाता है। फाइव डोर वाले रेफ्रिजरेटर की बात करें तो इसमें हर चीज को अलग-अलग कूलिंग टेम्परेचर पर रखा जा सकता है। इसमें सबको एक साथ स्टोर न करके, जरूरत के हिसाब से रखा जा सकता है।
लॉन्च हुए सभी प्रोडक्ट्स में AI टेक्नोलॉजी मिलती है। उदाहरण के लिए, जैसे कोई चीज एक्सपायर होने वाली होगी तो AI अलार्म बजेगा। वॉशिंग मशीन और LED टीवी में भी AI का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से टेक्नोलॉजी के जरिए वेस्टेज से लेकर आपकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट रिजल्ट देने में मदद मिलेगी।
Image Source : haierहायर वॉशिंग मशीन
Haier In-Vista 5-Door Built-In Refrigerator
कंपनी ने दावा किया है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला एकलौता रेफ्रिजरेटर है, जिसमें 5 डोर दिए गए हैं। इसमें हायर की बिल्ट-इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फ्रिज में रखी कोई चीज अगर खराब होने लगती है तो इसका अलार्म बजने लगता है। कंपनी ने इसमें बॉटम हीट एक्सचेंज टेक्नोलॉजी, 5-जोन स्टोरेज सिस्टम और एआई पावर्ड स्मार्ट कंट्रोल्स दिए हैं। इसमें कन्वर्टिबल कंपार्टमेंट्स दिए गए हैं। इसमें दरवाजों के बीच में 0 cm (सेंटीमीटर) का गैप है। इस एआई फीचर से लैस प्रीमियम रेफ्रिजरेटर की कीमत 2,59,990 रुपये है।
Haier M3 सीरीज वॉशिंग मशीन
रेफ्रिजरेटर की तरह ही यह भी भारत का एकलौती वॉशिंग मशीन है, जिसमें तीन ड्रम्स दिए गए हैं। यह वॉशिंग मशीन भी AI टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी ने इसमें एआई मल्टीवॉश फीचर दिया है, जिसमें अलग-अलग फेब्रिक्स के कपड़ों को तीन अलग-अलग ड्रम्स में धोया जा सकता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट डोजिंग, टचस्क्रीन कंट्रोल, WiFi कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉशिंग मशीन की लोड कैपेसिटी 12 किलोग्राम है। इसकी कीमत भारत में 1,30,000 रुपये से शुरू होती है।
Image Source : haierहायर मिनी एलईडी टीवी
Mini LED TV Series
हायर ने Mini LED TV सीरीज में 43 इंच से लेकर 115 इंच तक स्क्रीन साइज वाले टीवी पेश किए हैं। Mini LED TV M70 सीरीज में कंपनी ने 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 39,490 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग डिस्प्ले, VRR, ALLM और MEMC जैसे सपोर्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह सीरीज 2GB रैम और 32GB स्टोरज के साथ आती है।
Mini LED TV M80 सीरीज की बात करें तो इसमें कंपनी ने 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 70,490 रुपये है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसका डिस्प्ले 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्वी विजन का भी सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी 50W के 2.1 चैनल स्पीकर और डॉल्वी एटमस से लैस है।
Mini LED TV M96 सीरीज को कंपनी ने प्रीमियम रेंज में उतारा है। इसमें 100 इंच और 115 इंच वाले मॉडल पेश किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 4,19,990 रुपये है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह AI फीचर्स से लैस है। इसमें SQD Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ-साथ Dolby Vision IQ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी ने इंडस्ट्री लीडिंग 6.2.2 चैनल वाला साउंड सिस्टम दिया गया है।
Image Source : haierहायर वाटर स्टोरेज हीटर
Velox Electric Storage Water Heater
सर्दियां शुरू होने से पहले कंपनी ने प्रीमियम स्टोरेज वॉटर हीटर भी भारत में पेश किया है। इसे दो साइज- 15 लीटर और 25 लीटर में उतारा गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 14,990 रुपये है। इसमें 11 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, यह वॉटर स्टोरेज हीटर बैक्टीरिया प्रूफ सिस्टम के साथ आता है। इसमें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से बिजली की खपत कम होगी।
Image Source : haierहायर हालो चिमनी
Halo Chimney
कंपनी के नए लॉन्च हुए किचन अप्लायंस की बात करें तो यह हालो चिमनी BLDC मोटर के साथ आता है। इसमें 2000 घनमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा खींचने की क्षमता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट स्मोक सेंसिंस, हीट ऑटो सेल्फ क्लीनिंग और कस्टमाइजेबल LED लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक चिमनी की कीमत 23,000 रुपये है।
यह भी पढ़ें - 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Tecno Spark 50s 5G, मिलेगा iPhone 18 Pro वाला Burgundy Red कलर