1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 के फीचर्स आए सामने, कीमत बढ़ने के साथ-साथ क्या होंगे अपग्रेड?

iPhone 18 के फीचर्स आए सामने, कीमत बढ़ने के साथ-साथ क्या होंगे अपग्रेड?

iPhone 18 के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एप्पल के अपकमिंग आईफोन में कई तरह के अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। यह आईफोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 17- India TV Hindi
Image Source : PTI आईफोन 17

iPhone 18 Pro सीरीज के बाद एप्पल अब स्टैंडर्ड मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। अपकमिंग iPhone 18 पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 का अपग्रेड होगा। इसके फीचर्स में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा। जिस तरह से एप्पल ने iPhone 18 Pro सीरीज को महंगा लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग आईफोन को भी पिछले मॉडल के मुकाबले मंहगे में लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 18 के फीचर्स हुए लीक

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर अपकमिंग iPhone 18 की डिटेल शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह फोन OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस नए आईफोन में लेटेस्ट A20 बायोनिक चिपसेट मिलेगा। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा।

टिप्स्टर के मुताबिक, नए iPhone 18 में स्टैंडर्ड डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। साथ ही, इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी। डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि iPhone 18 को भी महंगे प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। 

एप्पल ने पिछले साल iPhone 17 को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हाल ही में फोन की कीमत में इजाफा किया गया है। यह 99,900 रुपये की कीमत में मिल रहा है। ऐसे में अपकमिंग iPhone 18 को भी 99,900 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह आईफोन भी 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

iPhone 18e की डिटेल भी हुई लीक

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने पिछले दिनों iPhone 18e के बारे में भी जानकारी शेयर की है। एप्पल का यह अपकमिंग फोन 6.12 इंच के LTPS डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में OLED पैनल यूज किया जा सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा iPhone 18e में कंपनी 2nm A20 चिपसेट यूज कर सकती है। इस साल लॉन्च हुए iPhone 17e में कंपनी ने A19 चिप यूज किया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

iPhone 18e के कैमरे की बात करें तो यह 48MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 24MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिल सकता है। इस साल मार्च में लॉन्च हुए iPhone 17e में कंपनी ने XDR OLED डिस्प्ले यूज किया है। इस फोन का डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 दिया गया है।

यह भी पढ़ें - RedMagic ने लॉन्च किया 8400mAh बैटरी वाला दमदार गेमिंग फोन, मिलेगा सबसे फास्ट प्रोसेसर