1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले जान लें

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले जान लें

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। एप्पल के इन दोनों फोन की कीमत कितनी होगी, इसे लेकर खुलासा हुआ है।

iPhone 18 Pro- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आईफोन 18 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Apple का नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप iPhone 18 Pro सीरीज इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की अमेरिकी कीमत लीक हुई है, जिसमें पता चला है कि ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले महंगे होंगे।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा एप्पल के पूरे लाइन-अप में इजाफा देखने को मिलेगा। रैम और मेमोरी कंपोनेंट की प्राइस में बेतहाशा वृद्धि की वजह से एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो सीरीज की कीमत में भी यह इजाफा देखने को मिल सकता है। कई एप्पल एनालिस्ट ने दावा किया है कि अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत में 12 से 15% तक का इजाफा संभव है।

क्या होगी कीमत?

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज के दोनों मॉडल की कीमत में 200 डॉलर यानी लगभग 19,000 रुपये तक का इजाफा कर सकता है। iPhone 18 Pro को 1099 से लेकर 1299 डॉलर यानी लगभग 1,05,800 रुपये से लेकर 1,25,100 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1299 डॉलर से लेकर 1499 डॉलर यानी लगभग 1,25,100 रुपये से लेकर 1,44,300 रुपये तक हो सकती है। एप्पल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में कई तरह के अपग्रेड कर सकता है।

  • iPhone 18 Pro- 1099 से लेकर 1299 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये)
  • iPhone 18 Pro Max - 1299 डॉलर से लेकर 1499 डॉलर (लगभग 1.25 लाख रुपये से 1.44 लाख रुपये)

iPhone 18 Pro में क्या होंगे अपग्रेड?

  • नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में नेक्स्ट जेनरेशन A20 Pro Bionic चिपसेट मिल सकता है।
  • यह सीरीज नए और एडवांस एआई फीचर्स से लैस होगी।
  • कैमरे में नए तरह का हार्डवेयर देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी अपकमिंग प्रो सीरीज के बैटरी में भी बदलाव कर सकती है।
  • यह सीरीज बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च की जा सकती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसें Sony IMX905 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है।
  • फोन के फ्रंट में पिछली सीरीज के मुकाबले छोटा डायनैमिक आईलैंड मिलेगा।
  • इस सीरीज में प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Apple ने दिया बड़ा झटका, iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone Air की बढ़ी कीमत