1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड? iPhone 17 Pro के मुकाबले होंगे कई बदलाव

iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड? iPhone 17 Pro के मुकाबले होंगे कई बदलाव

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 24, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 06:25 pm IST

iPhone 18 Pro सीरीज के कैमरा में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। एप्पल की इस सीरीज में बड़ा कैमरा सेंसर मिलेगा। साथ ही, प्रोसेसर और डिस्प्ले में भी बदलाव किया जा सकता है।

iPhone 18 Pro- India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो Image Source : INDIA TV

iPhone 18 Pro के कैमरा मॉड्यूल में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। एप्पल का यह आईफोन बड़े कैमरा कटआउट के साथ आएगा। हालांकि, फोन के बैक पैनल के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले दिनों फोन का एक डमी यूनिट सामने आया था, जिसमें कैमरा डिजाइन iPhone 17 Pro की तरह ही दिखाई दे रहा है।

मिलेगा बड़ा कैमरा

चीनी टिप्स्टर द्वारा रिपोर्ट की गई नई जानकारी के मुताबिक, Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में iPhone 17 Pro सीरीज के मुकाबले 2mm बड़ा कैमरा कटआउट देखने को मिल सकता है। सप्लाई चेन से मिली जानकारी के मुताबिक, कैमरा कटआउट की साइज 13.77mm की हो सकती है। कैमरा सेंसर की बात करें तो एप्पल अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP का तीन कैमरा यूज करने वाला है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें भी 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया जा सकता है।

कैमरा सेंसर की बात करें तो एप्पल के अपकमिंग फ्लैगशिप आईफोन सीरीज में 1/1.12 इंच का मेन सेंसर मिल सकता है। इसमें कंपनी f/1.78 अपर्चर वाला सेंसर यूज करेगी। एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ ने भी पिछले दिनों मेंशन किया था कि इस बदलाव की वजह से एप्पल के iPhone 18 सीरीज के लेंस के लिए 50% ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा फोन में DSLR की तरह बोकेह कंट्रोल मिल सकता है।

होगा बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro को सितंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डमी यूनिट्स सामने आ चुके हैं। एप्पल के अपकमिंग आईफोन के बारे में डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में कई और जानकारियां शेयर की हैं। iPhone 18 Pro और Pro Max में यूजर्स को बड़ा 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यही नहीं, अपकमिंग फोन में 12GB रैम दिया जा सकता है और यह A19 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन 18 प्रो सीरीज में कैमरा के अलावा बैटरी में भी अपग्रेड कर सकता है। बड़ी बैटरी के अलावा यूजर्स को फोन के डिस्प्ले में भी बड़ा डायनैमिक आईलैंड देखने को मिल सकता है। साथ ही, इसकी साइज में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - आधार ऐप में जुड़ेगा नया फीचर, 1 जुलाई से फ्री में अपडेट कर पाएंगे ई-मेल अड्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक