1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने दिया बड़ा झटका, iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone Air की बढ़ी कीमत

Apple ने दिया बड़ा झटका, iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone Air की बढ़ी कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 20, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 07:07 pm IST

Apple ने अपने iPhone की कीमत में 11.3% तक का इजाफा करने का फैसला किया है। एप्पल इससे पहले ही iPad, Mac जैसे डिवाइसेज की कीमत बढ़ा चुका है।

iPhone 17 series price hike- India TV Hindi
आईफोन 17 सीरीज हुई महंगी Image Source : INDIA TV

Apple ने आखिरकार iPhone की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। अमेरिकी टेक कंपनी ने पिछले दिनों ही MacBook, iPad जैसे डिवाइसेज की कीमतें ग्लोबली बढ़ाई है। अब कंपनी ने iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone Air की कीमत बढ़ा दी है। हालांकि, एप्पल आईफोन का यह प्राइस हाइक केवल जापान में हुआ है। कंपनी ने भारत या अन्य देशों में आईफोन की कीमत में इजाफे की घोषणा फिलहाल नहीं की है।

11.3% तक बढ़ी कीमत

एप्पल ने जापान में आईफोन की कीमत में 8 से 11.3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चिप और मेमोरी की शॉर्टज और सप्लाई चेन की दिक्कत की वजह से अन्य मार्केट में भी एप्पल का आईफोन महंगा हो सकता है। एप्पल ने iPhone 16 सीरीज को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। iPhone 17 सीरीज के आने के बाद यह 69,900 रुपये में मिल रहा था। वहीं, iPhone 17 सीरीज को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है।

कितनी बढ़ी कीमत?

  • iPhone 17 Pro Max को जापान में 2,14,800 येन यानी लगभग 1,27,250 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 1,94,800 येन यानी 1,15,400 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 10.3% का इजाफा किया गया है।
  • iPhone 17 Pro को जापान में 1,94,800 येन यानी लगभग 1,15,400 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 1,79,800 येन यानी 1,06,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 8.3% का इजाफा किया गया है।
  • iPhone Air को जापान में अब 1,77,800 येन यानी लगभग 1,05,300 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 1,59,800 येन यानी 94,672 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 11.3% का इजाफा किया गया है।
  • iPhone 17 को जापान में अब 1,42,800 येन यानी लगभग 84,500 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 1,29,800 येन यानी 84,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 10% का इजाफा किया गया है।
  • iPhone 17e को जापान में अब 1,07,800 येन यानी लगभग 63,800 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 99,800 येन यानी 59,100 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 8% का इजाफा किया गया है।
  • iPhone 16 को जापान में अब 1,21,800 येन यानी लगभग 72,150 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसे 1,14,800 येन यानी 68,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 8.7% का इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें - 7000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ स्मार्ट प्रोजेक्टर, घर की दीवार को बनाएं 200 इंच की स्क्रीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक