1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कौड़ियों के भाव मिल रहा iPhone की तरह दिखने वाला फोन, फ्लिपकार्ट पर औंधे मुंह गिरी कीमत

कौड़ियों के भाव मिल रहा iPhone की तरह दिखने वाला फोन, फ्लिपकार्ट पर औंधे मुंह गिरी कीमत

iPhone जैसा दिखने वाला नथिंग का फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। पिछले साल लॉन्च हुए इस फोन की कीमत में 5000 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई है। यह फोन 50MP के ट्रिपल कैमरा, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज फीचर से लैस है।

Nothing CMF Phone 2 Pro- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नथिंग सीएमएफ फोन 2 प्रो

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे बिग बचत धमाल सेल में आईफोन की तरह दिखने वाला फोन कौड़ियों के भाव मिल रहा है। नथिंग के सब ब्रांड CMF के पिछले साल लॉन्च हुए Phone 2 Pro की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 5,000 रुपये तक सस्ता हो गया है। नथिंग ने अपने इस फोन को 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया था। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और यह देखने में आईफोन वाली फिनिशिंग की तरह लगता है।

फ्लिपकार्ट पर ऑफर

नथिंग CMF Phone 2 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से नथिंग का यह धांसू फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Nothing CMF Phone 2 Pro के फीचर्स

नथिंग का यह स्टाइलिश स्मार्टफोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले पैनल दिया गया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

CMF Phone 2 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, 120Hz, FHD+ AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 Pro
बैटरी 5000mAh, 33W चार्जिंग
स्टोरेज 8GB रैम, 256GB
कैमरा बैक - 50MP + 50MP + 8MP, 16MP फ्रंट
OS Android 15, Nothing OS 3

CMF Phone 2 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। नथिंग के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - 

BSNL ने पेश किए दो तगड़े प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, 500GB डेटा के साथ फ्री में मिलेंगे 450 से ज्यादा चैनल

CES 2026: सैमसंग के 'Frame' को LG ने 'Gallery' से दिया जवाब, पेश किया अल्ट्रा-थिन वॉलपेपर OLED टीवी