1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 16 भारत में नहीं होगा लॉन्च, कंपोनेंट की बढ़ती कीमत बनी वजह

iQOO 16 भारत में नहीं होगा लॉन्च, कंपोनेंट की बढ़ती कीमत बनी वजह

iQOO अपने फ्लैगशिप गेमिंग फोन को भारत में लॉन्च नहीं करेगी। टिप्स्टर ने दावा किया है कि कंपोनेंट की बढ़ती कीमत की वजह से कंपनी ने बड़ा फैसला किया है। भारत में केवल Z सीरीज के फोन ही पेश किए जाएंगे।

iQOO 15- India TV Hindi
Image Source : IQOO आईकू 15

iQOO 16 के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि आईकू का यह फ्लगैशिप फोन भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी इसे केवल चीन और चुनिंदा मार्केट में पेश करेगी। वहीं, iQOO Z11 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। यह मिड बजट फोन जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Vivo के सब ब्रांड ने इस साल iQOO 15 लॉन्च किया है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है।

iQOO 16 भारत में नहीं होगा लॉन्च

टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि iQOO 16 इस साल भारत में लॉन्च नहीं होगा। कंपोनेंट के प्राइस में इजाफा होने की वजह से इस फोन की कीमत 85,000 रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में भारतीय बाजार में फोन की प्लेसिंग मुश्किल लग रही है। वहीं, कंपनी भारत में केवल Z सीरीज के फोन लॉन्च करने वाली है। अन्य किसी भी सीरीज को पेश करने का इरादा नहीं है।

बता दें कि iQOO 15 को भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। कंपनी अब भारत में केवल Z सीरीज का फोन पेश करेगी। इस सीरीज के अपकमिंग फोन iQOO Z11 को कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिया है। इस सीरीज को जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

iQOO Z11 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म

iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने अपने X हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें Z11 Series के स्मार्टफोन होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, निपुण मार्या ने फोन का नाम और मॉडल रिवील नहीं किया है। बता दें iQOO Z11 को पिछले दिनों ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट के साथ आता है। वहीं, मलेशिया में फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

iQOO का यह फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और इसमें 9020mAh की बैटरी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO के इस फोन को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत 30,000 रुपये की रेंज में होगी। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - क्या गेमिंग बिजनेस अब नहीं रहा फायदेमंद? Xbox चीफ ने छंटनी पर कही बड़ी बात