माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर से 3200 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Xbox गेमिंग डिविजन के 3200 कर्मचारियों को निकाल दिया है। यह Xbox के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा लेऑफ है। इसकी वजह से गेमिंग इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। Xbox की CEO आशा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और बताया कि कंपनी में बड़ा रिस्ट्रक्चर किया जा रहा है। अब गेमिंग बिजनेस में पहले जैसा फायदा नहीं बचा है, मार्जिन लगातार कम होता जा रहा है।
Xbox CEO का पोस्ट
Xbox CEO ने अपने पोस्ट में बताया कि गेमिंग डिविजन का यह रिस्ट्रक्चर ऑपरेशन को सरल बनाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही, कॉस्ट को कम किया जा सके ताकि 2027 तक बिजनेस ग्रोथ का टारगेट अचीव किया जा सके। पिछले कुछ समय से Xbox का बिजनेस सही से काम नहीं कर रहा था। खास तौर पर गेमिंग पास की बिक्री में कमी देखी गई है। वहीं, गेमिंग इंडस्ट्री के स्लो डाउन की वजह से कंपनी को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।
सीईओ आशा शर्मा ने अपने पोस्ट में बताया कि इनमें से 1600 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निकाला जा रहा है। वहीं, बांकी बचे 1600 कर्मचारियों की छंटनी वित्त वर्ष 2027 तक की जाएगी। इस तरह से कुल 3200 कर्मचारी इस वित्त वर्ष में कम होंगे। सीईओ ने कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए इसकी सूचना दी है। अपने पोस्ट में आशा शर्मा ने कहा कि यह Xbox के इतिहास का सबसे बड़ा रिस्ट्रक्चर करने वाला फैसला है।
माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी साफ किया है कि रिस्ट्रक्चर में Compulsion Games, Double Fine Productions, Ninja Theory और Undead Labs को Xbox के फर्स्ट पार्टी पोर्टफोलियो से बाहर किया जाएगा। इनमें से Compulsion Games और Double Fine Production को इंडिपेंटेंड एंटिटी के तौर पर स्थापित किया जाएगा। वहीं, Ninja Theory और Unded Labs को व्यापक तौर पर ट्रांजिशन किया जाएगा। इन्हें नए ओनरशिप के तहत स्थापित किया जाएगा ताकि बचे हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जा सके।
गेमिंग बिजनेस नहीं रहा फायदेमंद
Xbox के सीईओ ने अपने लंबे-चौड़े पोस्ट में बताया कि गेमिंग बिजनेस अभी ज्यादा हेल्दी नहीं है। कंपनी का गेमिंग बिजनेस का मार्जिन अन्य प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले 3 से 10 गुना तक कम है। गेमिंग पास, मल्टी प्लेटफॉर्म पब्लिशिंग, स्टूडियो एक्विजिशन में लगा खर्च भी निकालना मुश्किल हो रहा है। कंपनी ने मैनेजमेंट लेयर को भी घटाकर आधे से भी कम कर दिया है। Xbox का मैनेजमेंट लेयर 14 से घटकर 5 रह गया है। इसके लिए कंपनी ने हेलन चियांग को Xbox का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया है।
यह भी पढ़ें - Redmi लॉन्च करने वाला है 7 इंच के डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी 10000mAh की बैटरी