1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 15000 रुपये से कम में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, दिवाली पर ऑफर्स की बारिश

15000 रुपये से कम में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, दिवाली पर ऑफर्स की बारिश

Lava Bold N4 Pro को दिवाली सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। देसी कंपनी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

Lava Bold N4 Pro- India TV Hindi
Image Source : LAVA लावा बोल्ड एन4 प्रो

दिवाली के मौके पर देसी ब्रांड Lava के सितंबर में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Bold N4 Pro को सस्ते में खरीदा जा सकता है। लावा का यह फोन 15,000 रुपये से कम प्राइस में घर ला सकते हैं। फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह 6000mAh की दमदार बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

Lava Bold N4 Pro पर ऑफर

देसी ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में आता है। अमेजन पर यह फोन 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन- मोनैको ब्लू और ओपूलेंट लिलैक में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर चल रही दिवाली सेल में Lava का यह फोन 1,250 रुपये इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेगा।

कंपनी अपने फोन के साथ फ्री होम सर्विस ऑफर करती है। फोन खराब होने पर घर में सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। हाल ही में Lava ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक के इजाफे की घोषणा की है। यह प्राइस हाइक 15 नवंबर से किया जा रहा है। इससे पहले आप इस फोन को हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

Lava Bold N4 Pro के फीचर्स

लावा का यह फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने Unisoc T8200 चिपसेट यूज किया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। यही नहीं, फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Bold N4 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

यह फोन 50MP के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने फोन की चार्जिंग डिटेल कंफर्म नहीं की है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Oppo ने की बड़ी तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा 12000mAh बैटरी वाला फोन