1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6999 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में घट गई कीमत

6999 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में घट गई कीमत

LED Smart TV की कीमत में कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट पर Samsung, LG, TCL, Realme, Kodak जैसे ब्रांड्स के टीवी काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

LED Smart TV- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एलईडी स्मार्ट टीवी

Flipkart पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन सेल में स्मार्ट टीवी की कीमतें घट गई हैं। कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी काफी कम प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। इस सेल में LG, Samsung, TCL, Kodak जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। स्मार्ट टीवी की कीमत 6999 रुपये से शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल कल यानी 8 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी।

6999 रुपये में स्मार्ट टीवी

फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में Kodak के स्मार्ट टीवी महज 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे। न्यूयॉर्क बेस्ड ब्रांड का 55 इंच वाला LED TV महज 34,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा JioTele OS पर बेस्ड 65 इंच का स्मार्ट टीवी 42,499 रुपये में मिलेगा। साथ ही, OLED स्पेशल एडिशन वाला 50 इंच का टीवी 23,499 रुपये में खरीद सकेंगे। यही नहीं, Kodak X900 Pro सीरीज के 40 और 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी क्रमशः 11,999 रुपये और 13,999 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

Samsung के टीवी पर ऑफर

दक्षिण कोरियाई कंपनी का Crystal UHD LED टेलीवीजन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। सैमसंग के 55 इंच वाले 4K टीवी की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, 55 इंच वाला Mini LED टीवी 36,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 65 इंच वाला 4K स्मार्ट टीवी महज 41,999 रुपये में मिल रहा है।

LG के टीवी पर ऑफर

सैमसंग के अलावा एक और दक्षिण कोरियाई कंपनी LG के स्मार्ट टीवी की कीमत 25,999 रुपये से शुरू हो रही है। एलजी का 43 इंच वाला 4K स्मार्ट टीवी 25,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी महज 36,990 रुपये में खरीद सकेंगे।

TCL के टीवी पर ऑफर

टीसीएल ब्रांड का 55 इंच वाला UHD स्मार्ट टीवी 23,500 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 55 इंच का QD Mini LED TV 52,500 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा 55 इंच का QLED टीवी 25,999 रुपये में मिलेगा।

चीनी कंपनी की बात करें तो Realme का 32 इंच वाला QLED स्मार्ट टीवी 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अलावा Motorola, Philips जैसे ब्रांड्स के टीवी भी कम प्राइस में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Oppo Find X10 Pro Max भारत में जल्द होगा लॉन्च, प्रोसेसर डिटेल हुई कंफर्म