1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 Max की पहली सेल भारत में शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Edge 70 Max की पहली सेल भारत में शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola के पिछले दिनों लॉन्च हुए फोन Edge 70 Max की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला का यह फोन पहली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Max- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला एज 70 मैक्स की सेल

Motorola Edge 70 Max की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला ने अपने इस फोन को पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro+ पेश कर चुकी है। मोटोरोला के अपने इस लेटेस्ट फोन की खरीद पर कई तरह के ऑफर की घोषणा की है।

पहली सेल में ऑफर

Motorola Edge 70 Max का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये है। इस फोन की पहली सेल में 5,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही है। इसे पेनाटोन डार्क शैडो और पेनाटोन आइस मेल्ट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 70 Max के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.8 इंच के QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 x 3168 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स तक की है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Motorola Edge 70 Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, QHD+, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7100, 90W, 25W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16

Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB तक के स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS कैमरा मिलता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2-in-1 लाइट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7100mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 25W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Ultra की एक झटके में कम हुई कीमत, 40000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका