1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra की एक झटके में कम हुई कीमत, 40000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra की एक झटके में कम हुई कीमत, 40000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 20, 2026 02:28 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 02:28 pm IST

Samsung Galaxy S25 Ultra को 40,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 200MP कैमरा समेत जबरदस्त AI फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा पर ऑफर Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 40,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फोन में 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग के इस फोन की खरीद पर कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को पिछले दिनों आयोजित Flipkart GOAT Sale में 45,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा था। सैमसंग ने अपने इस 200MP कैमरा वाले AI फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में खरीद सकते हैं।

अमेजन पर यह फोन 97,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 32,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 8,000 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद सैमसंग के इस फोन को 87,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है। Samsung का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड, 50MP का पेरीस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S25 Ultra में 12MP का कैमरा मिलता है।

यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस फोन में Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर या भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 11a के फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील, जानें क्या होगा अपग्रेड

(डिसक्लेमर - ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक