Google Pixel 11 Series को अगले महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। गूगल ने Made By Google इवेंट का इन्वाइट लोगों को भेजना शुरू कर दिया है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले अपकमिंग Google Pixel 11a से जुड़ी जानकारी सामने आई है। गूगल के इस मिड बजट फोन को फोन ऐप में देखा गया है, जिसमें इसका कोडनेम सामने आया है। साथ ही, Pixel 11a के फीचर्स भी सामने आई है।
Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल के साथ-साथ Pixel 11a का कोडनेम गूगल के फोन ऐप वर्जन 230.0.946661649 में देखा गया है। इसमें गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज का कोडनेम Cubs, Grizzly, Kodiak, Yogi और Formosan शामिल है। ये क्रमशः Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11a के कोडनेम हैं।
Google Pixel 11a के संभावित फीचर्स
Google Pixel 11a से जुड़ा एक पोस्ट इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर देखा गया है, जिसके मुताबिक गूगल का यह फोन Tensor G6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रोसेसर का कोडनेम Malibu रखा गया है। इसके साथ गूगल का Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट फोन में मिल सकता है।
इससे पहले Google Pixel 11a के लीक हुए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1080 x 2424 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2250 निट्स तक की है और यह HDR को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
मिलेगा नया कनेक्टिविटी मॉडम
यही नहीं, गूगल पिक्सल 11a में कंपनी MediaTek M90 मॉडम इस्तेमाल कर सकती है, जो डिवाइस में कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम करेगा। Pixel 10a में कंपनी ने Samsung का Exynos मॉडम इस्तेमाल किया है। ऐसे में यूजर्स को अपकमिंग फोन में नया एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।
Google Pixel 11a में कंपनी 8GB रैम और 4,870mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन का लुक और डिजाइन पिछले साल आए Pixel 10a की तरह हो सकता है। इस फोन को चार कलर ऑप्शन- Obsidian, Olive, Frost और Fog में पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Z Flip 8 की क्या होगी कीमत? जानें कितना होगा महंगा