Highlights
- Samsung Galaxy Z Flip 8 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
- पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी का आखिरी फ्लिप डिजाइन वाला फोन होगा
- रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत में Galaxy Z Flip 7 के मुकाबले अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिल सकता है।
Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 22 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी इस साल Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी पेश करने वाली है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन से जुड़ी नई-नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। अब Galaxy Z Flip 8 से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन के हर वेरिएंट की कीमत का खुलासा हुआ है। सैमसंग का यह क्लमशेल डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन 12GB तक रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है।
कितनी होगी कीमत?
Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स -12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आ सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 1,299 यूरो यानी लगभग 1,41,000 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,499 यूरो यानी लगभग 1,60,000 रुपये हो सकती है।
बता दें सैमसंग के पिछले साल Galaxy Z Flip 7 को 1,199 यूरो यानी लगभग 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में अपकमिंग फ्लिप फोन की कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि Galaxy Z Flip 8 कंपनी का आखिरी फ्लिप फोन होगा। इसके बाद सैमसंग फ्लिप फोन लॉन्च नहीं करेगी।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स (संभावित)
सैमसंग ने हालांकि अपने अपकमिंग फ्लिप फोन के फीचर्स को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। सैमसंग का यह फोन 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसमें 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले भी मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
Galaxy Z Flip 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कुछ मार्केट में इसे Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह Android 17 के साथ OneUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकता है।
फोन में 4,300mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है। इसमें 50MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का कैमरा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Airtel यूजर्स दें ध्यान, अनलिमिटेड 5G डेटा दूसरों के साथ नहीं कर पाएंगे शेयर?