1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या Airtel का अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं कर पाएंगे शेयर? जानें दावे में कितनी है सच्चाई

क्या Airtel का अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं कर पाएंगे शेयर? जानें दावे में कितनी है सच्चाई

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 20, 2026 11:32 am IST,  Updated : Jul 20, 2026 01:19 pm IST

Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन वाली खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूजर्स अपने अनलिमिटेड 5G डेटा को किसी अन्य यूजर के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे।

Airtel 5G data- India TV Hindi
एयरटेल अनलिमिटेड 5जी डेटा Image Source : PTI

Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की है। दावा किया जा रहा है कि इस गाइडलाइन्स में अनलिमिटेड 5G डेटा शेयरिंग को लेकर नई शर्तें जोड़ी है। एयरटेल ने 2023 में अनलिमिटेड 5G डेटा वाले ऑफर की घोषणा की थी। कंपनी 5G स्मार्टफोन यूजर्स को चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि एयरटेल ने अनलिमिटेड 5G डेटा को लेकर जारी टर्म और कंडीशन को अपडेट किया है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नई गाइडलाइन्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने को लेकर ऐसी कोई शर्त नहीं है।

क्या है दावा?

रिपोर्ट्स में दावा किया है कि एयरटेल ने अपने यूजर्स से कहा है कि अनलिमिटेड 5G डेटा को हॉटस्पॉट के जरिए किसी दूसरे यूजर के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है। स्क्रीनशॉट में ऐसा कहा जा रहा है कि अनलिमिटेड 5G डेटा पर्सनल और नॉन-कॉमर्शियल यूज के लिए है। इसे आप किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। हालांकि, हमने एयरटेल की वेबसाइट पर चेक किया और पाया कि ऐसा कोई भी पेज मौजूद नहीं है।

एडवांस 5G सर्विस

Airtel ने पिछले साल नवंबर में घोषणा किया था कि कंपनी अपने 5G नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। यूजर्स को अब 5G एडवांस सर्विस मिलने लगेगी। इसके लिए एयरटेल ने डुअल-मोड 5G नेटवर्क इनेबल करना शुरू कर दिया। इसमें एयरटेल यूजर्स को मौजूदा नॉन-स्टैंड अलोन (NSA) के साथ-साथ स्टैंड अलोन (SA) बेस्ड 5G सर्विस मुहैया कराई जाएगी।

कंपनी ने देश के अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में एडवांस 5G सर्विस रोल आउट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने ओडिशा टेलीकॉम सर्किल में 1500 नए 5G मोबाइल टावर लगाए हैं। साथ ही, एयरटेल ने यूजर्स के लिए 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया है।

यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के किसी भी नेटवर्क में डेटा यूज कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान के साथ फेयर यूसेज पॉलिसी यानी FUP के तहत 300GB की लिमिट रखी है यानी यूजर्स पूरी वैलिडिटी में कुल 300GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ट्राई की गाइडलाइंस के मुताबिक, डेली 100 फ्री SMS का लाभ लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Jio के 1600 LEO सैटेलाइट्स से मिलेगा फास्ट इंटरनेट, जल्द शुरू होगी सर्विस? पास किया खास टेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक