1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 4 सीरीज की डील हुई रिवील, Flipkart Sale में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Nothing Phone 4 सीरीज की डील हुई रिवील, Flipkart Sale में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Nothing Phone 4 Series की डील्स रिवील हो गई है। नथिंग के इस साल लॉन्च हुए तीनों फोन Phone 4a, Phone 4a Pro और Phone 4b की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Nothing Phone 4a Pro- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नथिंग फोन 4ए प्रो

Nothing ने अपकमिंग फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की डील्स रिवील कर दी है। लंदन बेस्ड कंपनी ने इस साल Nothing Phone 4 सीरीज में तीन डिवाइसेज पेश किए हैं। अपकमिंग सेल में Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro और Nothing Phone 4b को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। नथिंग के ये फोन 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले सेल में हजारों रुपये सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

Nothing के फोन पर ऑफर

अपकमिंग फ्लिपकार्ट सेल में Nothing Phone (4a) Pro को 49,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस फोन के तीन वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 52,999 रुपये और 54,999 रुपये है। नथिंग के इस फोन की खरीद पर 4,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस तरह से फोन की खरीद पर कुल 5,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

इस सीरीज के Nothing Phone (4a) को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 40,999 रुपये और 45,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं, इस सीरीज के सबसे लेटेस्ट फोन Nothing Phone (4b) को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। नथिंग का यह फोन भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 35,999 रुपये और 36,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart पर साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल Big Billion Days Sale अगले सप्ताह 9 अक्टूबर को शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 9020mAh बैटरी वाला फोन, पानी में भींगने से नहीं होगा खराब