1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone (4b) की सेल शुरू, First Sale में मिल रहा खास ऑफर

Nothing Phone (4b) की सेल शुरू, First Sale में मिल रहा खास ऑफर

Nothing Phone (4b) आज यानी 14 जुलाई को भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन की पहली सेल में कंपनी की तरफ से खास ऑफर दिया जा रहा है।

Nothing Phone 4b- India TV Hindi
Image Source : NOTHING नथिंग फोन 4बी की सेल

Nothing के पिछले दिनों लॉन्च हुए मिड बजट फोन की पहली सेल आज यानी 14 जुलाई को शुरू हो गई है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते हैं। पहली सेल में फोन की खरीद पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन को लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Nothing का यह मिड बजट फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

पहली सेल में ऑफर

Nothing Phone (4b) को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। पहली सेल में फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह स्पेशल ऑफर केवल पहली सेल के लिए उपलब्ध है।

इस फोन को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 33,699 रुपये में मिलेगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स से खरीदा जा सकता है। इस फोन का RCB एडिशन कंपनी के आधिकारिक एक्सपीरियंस स्टोर से घर ला सकते हैं।

Nothing Phone (4b) के फीचर्स

नथिंग का यह मिड बजट फोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से बचाएगा।

Nothing Phone 4b फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 33W
कैमरा 50MP, 8MP, 16MP
OS Android 16

Nothing का यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक सपोर्ट करता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी फोन के साथ अगले 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - TRAI ने 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण