1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ला रहा 10000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

Oppo ला रहा 10000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

Oppo A7 Pro Max जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसे हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है।

Oppo A7 Pro Max- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ओप्पो ला रहा नया फोन

Oppo जल्द ही 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस फोन का टीजर जारी किया है, जो दर्शाता है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन की तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें इसका बैक पैनल सामने आया है। ओप्पो के इस फोन में सिंगल सेल बैटरी दी जाएगी, जिसकी कैपेसिटी 9700mAh है।

जल्द होगा लॉन्च

Oppo का यह स्मार्टफोन A सीरीज में लॉन्च किया जाएगा। इसे A7 Pro Max के नाम से चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले पैनल दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही, यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए फोटो के मुताबिक, इसे एक ही ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन के बैक में दो बड़े-बड़े कैमरे के साथ दो छोटे कटआउट्स दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा। वहीं, फोन के साइड में पावर बटन के साथ वॉल्यूम कंट्रोल्स भी देखे जा सकते हैं।

इससे पहले Oppo ने चीनी मार्केट में K15 Pro सीरीज पेश किया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन K15 Pro और K15 Pro+ उतारे हैं। इस सीरीज के फोन में 8000mAh तक की बैटरी मिलती है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo A7 Pro Max के फीचर्स भी Oppo K15 Pro+ की तरह हो सकते हैं।

मिलेंगे ये फीचर्स?

Oppo A7 Pro Max को पहले ही चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है, जहां फोन के कई फीचर्स रिवील हुए हैं। इस फोन को 6.78 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।

इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Redmi का 8000mAh बैटरी वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, Amazon पर रिवील हुई डेट