1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिलेगा 200MP कैमरा? 10000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme 17 Pro सीरीज में मिलेगा 200MP कैमरा? 10000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme 17 Pro सीरीज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी कंपनी का यह फोन 10000mAh की दमदार बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 17 Pro- India TV Hindi
Image Source : REALME रियलमी 17 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Realme जल्द भारत में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोन रियलमी की नंबर सीरीज में पेश किया जा सकता है। इस फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी का यह फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

10000mAh की बैटरी

भारतीय टिप्स्टर देबयन रॉय ने X हैंडल से दावा किया है कि रियलमी का यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme 17 Pro सीरीज में दो फोन Realme 17 Pro और Realme 17 Pro+ लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी 10,000mAh की दमदार बैटरी दे सकती है। यह पिछले साल आए Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ के 7,000mAh बैटरी के मुकाबले ज्यादा दमदार बैटरी के साथ पेश की जाएगी।

मिलेगा 200MP कैमरा

Realme 17 Pro से जुड़ी अन्य जानकारी की बात करें तो यह सीरीज ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकती है। इसमें 200MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 3.5x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में कंपनी OLED डिस्प्ले पैनल यूज करेगी, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही, फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

रियलमी के इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। इस सीरीज के दोनों फोन इसी चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। रियलमी ने अपनी पिछली नंबर सीरीज यानी Realme 16 Pro सीरीज में भी 200MP का कैमरा दिया था। यह फोन 6.78 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।

Realme ने हाल ही में भारत में बजट फ्रेंडली फोन Realme P4s Lite लॉन्च किया है। रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ आता है। इसे 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में उतारा गया है। इसकी कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है। Realme P4s Lite में कंपनी ने 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने इस बजट फ्रेंडली फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया है।

रियलमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, फोन के साथ 15W फास्ट चार्जिंग फीचर दिय गया है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, WiFi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - BSNL का 365 दिन चलने वाला प्लान, फ्री मिलेगा 1 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर