1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 28999 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 28999 रुपये से शुरू

Samsung ने Galaxy A सीरीज का एक और मिड बजट फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। पिछले दिनों कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा था। यह फोन भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है।

Samsung Galaxy A27 5G- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी

Samsung Galaxy A27 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह मिड बजट फोन पिछले दिनों ही ग्लोबल मार्केट में पेश हुआ है। इससे पहले Samsung Galaxy A सीरीज में कंपनी ने दो फोन Galaxy A37 और Galaxy A57 भारत में पेश किए हैं। इस फोन का लुक और डिजाइन भी Galaxy A सीरीज के इन दोनों फोन की तरह ही है। फोन के बैक में पिल शेप डिजाइन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

Samsung Galaxy A27 5G की कीमत

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 31,999 रुपये और 37,499 रुपये है।

Samsung Galaxy A27 5G कीमत ऑफर ऑफर प्राइस
6GB + 128GB 28,999 रुपये 3,000 रुपये 25,999 रुपये
8GB + 128GB 31,999 रुपये 3,000 रुपये 28,999 रुपये
8GB + 256GB 37,499 रुपये 3,000 रुपये 34,499 रुपये

कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर कर रही है। ऑफर के बाद यह फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 3 जुलाई को शुरू होगी। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A27 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है। इस फोन में Infinity-O डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.8mm है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।

Samsung Galaxy A27 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP, 5MP, 2MP, 12MP
OS Android 16

यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सैमसंग फोन के साथ 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रहा है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन N6 भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी