1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 25, 2026 07:03 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 07:03 pm IST

Samsung Galaxy A27 5G से पर्दा हट गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 50MP OIS कैमरे के साथ आता है।

Samsung Galaxy A27 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A27 5G भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने Galaxy A26 5G के मुकाबले फोन में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। फोन के डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और कैमरे में यह अपग्रेड देखने को मिलेगा। Galaxy A27 5G का लुक और डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A57 और Galaxy A37 की तरह ही है। फोन के बैक में पिल शेप वाला कैमरा माड्यूल देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह मिड बजट फोन 6.7 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने Infinity-O पैनल का यूज किया है। यह सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने 7.8mm बॉडी का इस्तेमाल किया है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स - 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A27 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP, 5MP, 2MP, 12MP
OS Android 16

यह Andorid 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 6 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करती है। इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

क्या है कीमत?

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसकी सेल 3 जुलाई को भारत में आयोजित की जाएगी। यह फोन ब्लू, ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें - Samsung का एक और धाकड़ 5G फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ टीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक