Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में फिर से इजाफा कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये दोनों फोन 2,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। पिछले साल बजट प्राइस में लॉन्च हुए इन दोनों फोन के लिए यूजर्स को अब ज्यादा खर्च करना होगा। सैमसंग ने पहले भी अपने कई फोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी के इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 सीरीज के फोन अब 25,000 रुपये तक महंगे मिलेंगे।
2000 रुपये महंगा हुआ फोन
Samsung ने अपने Galaxy M और Galaxy F सीरीज के इन दोनों फोन की कीमत 2,000 रुपये बढ़ाई है। Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro को अब 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। पहले ये दोनों फोन 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे थे। प्राइस हाइक के बाद यूजर्स को अब इन दोनों फोन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
Samsung Galaxy M47 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 44,999 रुपये है। प्राइस हाइक के बाद यह फोन क्रमशः 37,999 रुपये, 41,999 रुपये और 46,999 रुपये में मिलेगा।
| Samsung Galaxy M47 |
नई कीमत |
पुरानी कीमत |
| 6GB RAM + 128GB |
37,999 रुपये |
35,999 रुपये |
| 8GB RAM + 128GB |
41,999 रुपये |
39,999 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB |
46,999 रुपये |
44,999 रुपये |
वहीं, Samsung Galaxy F70 Pro भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 44,999 रुपये है। प्राइस हाइक के बाद यह फोन क्रमशः 37,999 रुपये, 41,999 रुपये और 46,999 रुपये में मिलेगा।
| Samsung Galaxy F70 Pro |
नई कीमत |
पुरानी कीमत |
| 6GB RAM + 128GB |
37,999 रुपये |
35,999 रुपये |
| 8GB RAM + 128GB |
41,999 रुपये |
39,999 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB |
46,999 रुपये |
44,999 रुपये |
क्या हैं फीचर्स?
Samsung के ये दोनों ही फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस+ दिया गया है। वहीं, फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इन दोनों फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
इन दोनों फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इनमें चार्जिंग के लिए 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इनमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। ये Android 15 पर बेस्ड OneUI पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें - Xiaomi का डुअल डिस्प्ले वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म