1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स हुए लीक, कैमरा में होने वाला है बड़ा अपग्रेड!

Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स हुए लीक, कैमरा में होने वाला है बड़ा अपग्रेड!

Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन से लेकर कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 200MP के दो कैमरे के साथ आ सकता है।

Samsung galaxy S27 ultra- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा

Highlights

  • Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरे में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
  • सैमसंग का यह फोन 5x टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।
  • फोन के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S27 Ultra में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। सैमसंग के अगले साल लॉन्च होने वाले इस फ्लैगशिप फोन में पिछले मॉडल Galaxy S26 Ultra के मुकाबले बेहतर कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग फोन में 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की संभावना है। वहीं, इसमें कंपनी ISOCELL HP6 सेंसर यूज करने वाली है।

कैमरा में अपग्रेड

Samsung Galaxy S27 Ultra के बारे में ये जानकारी Ice Universe ने दी है। टिप्स्टर ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के कैमरे की डिटेल शेयर की है। इसमें 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें कंपनी कस्टमाइज्ड HPC का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही, फोन के ओवरऑल कलर टोन भी कूल से वॉर्म में शिफ्ट किया जाएगा।

इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के कैमरा सेंसर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी 200MP के दो कैमरे का इस्तेमाल अल्ट्रा मॉडल में कर सकती है। फोन में 12GB/16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन 5,700mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

डिजाइन में होगा बदलाव

सैमसंग के अपकमिंग फोन के बारे में आई जानकारी के मुताबिक, फोन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Samsung Galaxy S27 Ultra का रेंडर ऑनलाइन सामने आया है। इसका लुक और डिजाइन Honor के चीन में लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Win Turbo की तरह दिख रहा है। सैमसंग के अपकमिंग अल्ट्रा मॉडल में कंपनी एक कैमरा सेंसर भी कम करने वाली है।

इसके अलावा अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में कंपनी Qi2 वायरलेस चार्जिंग फीचर देने वाली है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें  16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में कंपनी एक नया मॉडल Galaxy S27 Pro भी लॉन्च कर सकती है। यह फोन Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra के बीच में प्लेस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - AI से आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली होगा बैंक अकाउंट, कैसे बचें?