1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone यूजर्स अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे Telegram? Apple ने स्टोर से हटाया ऐप

iPhone यूजर्स अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे Telegram? Apple ने स्टोर से हटाया ऐप

Telegram ऐप को एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से हटा लिया है। एप्पल आईफोन यूजर्स अब इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। पहले भी एप्पल ने टेलीग्राम को अपने ऐप स्टोर से हटाया था।

Telegram- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH टेलीग्राम पर बड़ी कार्रवाई

Highlights

  • Telegram ऐप को एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से हटा लिया है।
  • इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को किस वजह से हटाया गया है इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
  • इससे पहले भी एप्पल ने टेलीग्राम को अपने ऐप स्टोर से हटाया था।

iPhone यूजर्स अब Telegram इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को अपने फोन में डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। एप्पल ने टेलीग्राम ऐप को अपने ऐप स्टोर से ग्लोबली हटा लिया है। हालांकि, कंपनी ने टेलीग्राम ऐप को हटाने की वजह नहीं बताई है। एप्पल की इस कार्रवाई के बाद टेलीग्राम ऐप को अब दुनिया के किसी भी रीजन में ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, जिन यूजर्स ने पहले से ही अपने आईफोन में टेलीग्राम ऐप इंस्टॉल किया है उनके ऐप्स चलते रहेंगे।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब टेलीग्राम ऐप को एप्पल ऐप स्टोर से हटाया गया हो। इससे पहले 2018 में भी एप्पल ने टेलीग्राम को अपने ऐप स्टोर से रिमूव कर दिया था। टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव के इनअप्रोप्रिएट कंटेंट वाले बयान के बाद ऐप को एप्पल स्टोर से हटा लिया गया था। हालांकि, बाद में ऐप में इंप्रूवमेंट आने के बाद इसे दोबारा से कुछ सप्ताह बाद ऐप स्टोर पर रिस्टोर कर दिया गया था। टेलीग्राम ने भी X के जरिए एप्पल की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है।

पहले से डाउनलोड ऐप क्यों कर रहे हैं काम?

आपके भी मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि जब एप्पल ने ऐप स्टोर से टेलीग्राम ऐप को हटा दिया है तो आईफोन यूजर्स पहले से डाउनलोड किए गए ऐप को कैसे यूज कर पाएंगे? इसकी मुख्य वजह ऐप को एप्पल ने अपनी पॉलिसी की वजह से हटाया है न कि किसी सरकार या रेगुलेटर के कहने पर। टेलीग्राम ऐप को किसी सरकार की तरफ से प्रतिबंधित नहीं किया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स ऐप के सर्वर को एक्सेस कर सकेंगे। 

इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के जरिए यूजर्स मैसेज भेज भी सकेंगे और कॉल भी कर पाएंगे। एप्पल ऐप स्टोर की कार्रवाई का असर केवल ऐप के डाउनलोड और अपडेट करने वाली एक्टिविटी पर ही पड़ेगी। आईफोन यूजर्स इस ऐप को अब अपडेट नहीं कर पाएंगे और न ही एप्पल ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

बता दें पिछले दिनों Re-NEET एग्जाम के दौरान भारत में टेलीग्राम ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, अब इस ऐप से सरकार ने प्रतिबंध हटा दिया है। भारत में यूजर्स इस ऐप को पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या हैं एप्पल ऐप स्टोर के नियम?

एप्पल ऐप स्टोर से टेलीग्राम ऐप के हटने की मुख्य वजह नियमों का उल्लंघन हो सकती है। एप्पल ने अपने ऐप स्टोर की पॉलिसी में स्पष्ट शब्दों में मेंशन किया है कि यूजर जेनरेटेड कंटेंट वाले ऐप्स पर अगर किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को फिल्टर करने के तरीके, आपत्तिजनक कंटेंट की रिपोर्ट करने के टूल, खराब व्यवहार करने वाले यूजर्स को ब्लॉक करने और सपोर्ट के लिए कॉन्टैक्ट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर, ऐप्स इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उन्हें एप्प्ल ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - WhatsApp के कई यूजर्स के अकाउंट भारत में हुए बंद, कंपनी ने बताई वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती