1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने भारत में लॉन्च किया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 6900mAh की बैटरी

Vivo ने भारत में लॉन्च किया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 6900mAh की बैटरी

Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह बुक-स्टाइल वाला फोल्डेबल फोन 200MP कैमरा और 6,900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

vivo X fold 6- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो एक्स फोल्ड 6

Highlights

  • Vivo ने अपना लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है।
  • वीवो का यह फोन 200MP कैमरा और 6900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • इसका सीधा मुकाबला Galaxy Z Fold 8 Ultra और iPhone Duo जैसे फोन से होगा।

Vivo ने अपना बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोल्डेबल फोन दमदार 6900mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोल्डेबल फोन को कंपनी ने Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ पेश किया गया है। इस फोन का सीधा मुकाबला Samsung के हाल में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 8 Ultra के साथ होगा। यह फोन Vivo X Fold 5 का अपग्रेड मॉडल होगा।

Vivo X Fold 6 की कीमत

चीनी कंपनी का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत 2,19,999 रुपये है। इस फोन को भारत में 13 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इस फोन को कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकेग। इसे Nebula Teal और Prism Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन को 7,333 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर 26,400 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

Vivo X Fold 6 के फीचर्स

वीवो के इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन के मेन डिस्प्ले का रेजलूशन 2504 x 2312 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Vivo X Fold 6 फीचर्स
मेन डिस्प्ले 8.02 इंच, AMOLED, 144Hz
कवर डिस्प्ले 6.51 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 Super Edition
स्टोरेज 12GB, 512GB
बैटरी 6900mAh, 80W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP, 20MP
OS Android 17, OriginOS 7

चीनी कंपनी का यह फोन MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। साथ में 50MP का सेकेंडरी और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है।

Vivo X Fold 6 में 6,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi 7, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है। इसमें IP58; IP59; IPX8; IPX9 रेटेड है।

यह भी पढ़ें - Flipkart Sale से पहले Google का बड़ा झटका, 6000 रुपये महंगा हुआ Pixel 10a, जानें कैसे मिलेगा सस्ता