A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. IRCTC के Rail Connect से कितना अलग है नया SwaRail ऐप? मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स

IRCTC के Rail Connect से कितना अलग है नया SwaRail ऐप? मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स

भारतीय रेलवे ने नए SwaRail ऐप को लॉन्च कर दिया है। यह ऐप मौजूदा IRCTC Rail Connect ऐप को आने वाले समय में रिप्लेस करेगा। इस ऐप में कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, यह मौजूदा ऐप से कई मायनों में अलग है।

IRCTC Rail Connect App vs SwaRail- India TV Hindi
Image Source : FILE आईआरसीटीसी स्वरेल और रेल कनेक्ट ऐप में क्या अंतर है?

IRCTC ने अपना नया सुपर ऐप SwaRail लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को पहले Android यूजर्स के लिए पेश किया गया था। अब यह iOS पर भी उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए यात्री रेल टिकट बुकिंग और रेलवे से जरूरी सुविधाएं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने डेवलप किया है। यह ऐप अभी सीमित बीटा यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है। इसके लेटेस्ट वर्जन v127 को रिलीज किया गया है।

ट्रायल पूरा होने के बाद इस ऐप को कमर्शियली पेश किया जाएगा। यह ऐप मौजूदा Rail Connect को रिप्लेस करेगा। आइए, जानते हैं ये नया SwaRail ऐप मौजूदा Rail Connect से कितना अलग है और कौन से एडवांस फीचर्स इसमें मिलते हैं?

IRCTC Rail Connect

IRCTC का यह रेल कनेक्ट ऐप रेलवे रिजर्वेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप के जरिए ही देश के लाखों रेल यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट बुक करते हैं। इसके अलावा इसमें आप PNR स्टेटस और ऑनलाइन चार्ट भी देख सकते हैं। IRCTC अकाउंट बनाकर इस ऐप के जरिए आप ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकते हैं।

SwaRail

भारतीय रेलवे का यह नया ऐप एक Super App की तरह काम करता है। इसके जरिए आप ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट बुक करने के साथ-साथ UTS यानी अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं। यही नहीं, यह ऐप आपको भारतीय रेल से जुड़ी हर सुविधा की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस ऐप के जरिए आप ऑनलाइन केटरिंग की सुविधा भी ले सकते हैं।

यही नहीं, SwaRail ऐप ट्रेन की रनिंग स्टेटस, PNR इन्क्वायरी, रेल मदद, रेल पार्सल और फ्रेट सर्विस, ऑनबोर्ड फूड डिलीवरी जैसी सुविधाओं से लैस है। कुल मिलाकर भारतीय रेलवे का यह ऐप आपको एक ही जगह रेलवे से जुड़ी सारी सुविधाएं और जानकारी उपलब्ध कराएगा। आपको अलग-अलग सर्विस के लिए अलग-अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।

इस ऐप में आप मौजूदा IRCTC और UTS ऐप के क्रैडेंशियल्स से लॉग-इन करके ये सभी सुविधाएं ले सकते हैं। CRIS का यह ऐप एडवांस फीचर्स से लैस होगा, जिसमें यात्रियों की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, ऑनलाइन रिजर्वेशन या अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने में रेल यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, इसे AI को भी इंटिग्रेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -