1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo के 50MP कैमरा वाले 5G फोन की कीमत धड़ाम, 10000 रुपये का बड़ा Price Cut

Vivo के 50MP कैमरा वाले 5G फोन की कीमत धड़ाम, 10000 रुपये का बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 19, 2025 05:59 pm IST,  Updated : May 19, 2025 05:59 pm IST

Vivo T3 Pro में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut किया गया है। वीवो का यह मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo T3 Pro, Vivo T3 Pro Price cut- India TV Hindi
वीवो T3 प्रो Image Source : FILE

Vivo T3 सीरीज के प्रो मॉडल की कीमत में बड़ा Price Cut किया गया है। वीवो का यह मिड बजट स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इसमें 50MP कैमरा, 5500mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

वीवो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है और इसे 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से वीवो का यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे मोबाइल बोनान्जा सेल में यह ऑफर मिल रहा है। यह सेल 22 अगस्त तक चलेगी। वीवो की इस सीरीज के अन्य मॉडल- Vivo T3 Ultra और Vivo T3x की कीमत भी कम हुई है। इस सेल में वीवो के ये मॉडल भी सस्ते मिल रहे हैं।

Vivo T3 Pro के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.77 इंच के फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में कर्व्ड डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है।

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है।

Vivo T3 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक