1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 13s की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन भारत में पेश होगा वनप्लस का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन

OnePlus 13s की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन भारत में पेश होगा वनप्लस का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन

 Published : May 19, 2025 02:29 pm IST,  Updated : May 19, 2025 02:29 pm IST

OnePlus 13s की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। वनप्लस का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

OnePlus 13s- India TV Hindi
वनप्लस 13s Image Source : ONEPLUS INDIA

OnePlus 13s की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। वनप्लस का यह कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जून के पहले सप्ताह में पेश किया जाएगा। OnePlus का यह फोन इस सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 13 जैसे फीचर्स के साथ आएगा, हालांकि फोन का साइज काफी कॉम्पैक्ट रखा जाएगा। यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके OnePlus 13T का रीब्रांड वर्जन होगा। 

OnePlus India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत भी पिछले दिनों सामने आई है। इसकी कीमत OnePlus 13 की तरह हो सकती है। भारत में इसे 68,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।

OnePlus 13s के फीचर्स (संभावित)

वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.32 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। OnePlus 13T की तरह इस फोन में मैटलिक फ्रेम दिया जा सकता है। 

यह फोन OnePlus 13 की तरह ही Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलेगा। यह  फोन बड़े 4400mm2 के ग्लेशियर वेपर चेंबर (VC) कूलिंग के साथ आ सकता है, जो फोन को गर्म नहीं होने देगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा।

OnePlus 13s
Image Source : ONEPLUS INDIAवनप्लस 13s

OnePlus 13T के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फोन का रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग, Wi-Fi7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC जैसे फीचर्स के साथ आएगा। फोन में 6,260mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक