Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार की नई High-Risk वॉर्निंग, तुरंत कर लें ये काम

Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार की नई High-Risk वॉर्निंग, तुरंत कर लें ये काम

Edited By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : May 19, 2025 12:58 pm IST, Updated : May 19, 2025 12:58 pm IST

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से नई हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की गई है। यूजर्स से तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा गया है।

Google Chrome warning- India TV Hindi
Image Source : FILE गूगल क्रोम हाई रिस्क वॉर्निंग

Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने नई हाई रिस्क वॉर्निंग जारी की है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें डेस्कटॉप यूजर्स के लिए हाई सिक्योरिटी रिस्क की बात कही गई है। इस दिक्कत की वजह से डेस्कटॉप में गूगल क्रोम इस्तेमाल करते समय यूजर्स के PC का एक्सेस हैकर्स के हाथ लग सकता है। CERT-In ने गूगल क्रोम की इस दिक्कत को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है।

हाई रिस्क वॉर्निंग

CERT-In ने पिछले दिनों 16 मई को गूगल क्रोम यूजर्स के लिए यह एडवाइजरी जारी की थी। अपनी एडवाइजरी में एजेंसी ने बताया कि गूगल क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन में मौजूद आर्बिटरी कोड में दिक्कत पाई गई है, जिसकी वजह से सिस्टम का एक्सेस हैकर्स को मिल सकता है। इसके लिए यूजर्स को अपने डेस्कटॉप वाले Google Chrome को नए वर्जन के साथ अपडेट करने के लिए कहा गया है।

फिलहाल गूगल क्रोम के पुराने वर्जन में ये दिक्कत आ रही है। अगर, आप गूगल क्रोम का डेस्कटॉप वर्जन 136.0.7103.113 या इससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की दिकक्त का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, अगर आप पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तुरंत इसे अपडेट कर दें। गूगल ने क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन 136.0.7103.113 में इस दिक्कत को फिक्स र दिया है।

कैसे करें अपडेट?

  • Google Chrome ब्राउजर को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने डेस्कटॉप में क्रोम को लॉन्च करें।
  • ब्राउजर लॉन्च होने के बाद दाहिनी तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और सेटिंग्स में जाएं।
  • सेटिंग्स में आपको सबसे नीचे About Chrome वाला ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करते ही आपको ब्राउजर अपडेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।

ब्राउजर अपडेट करने के बाद आपको एक बार फिर से गूगल क्रोम को री-लॉन्च करना होगा। फिर आप गूगल क्रोम के नए वर्जन (136.0.7103.114) को About Chrome वाले ऑप्शन में चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement