A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुजुर्ग को कार में बंद कर ताजमहल घूमने निकला परिवार, हाथ-पैर बंधे थे, गार्ड ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर; VIDEO वायरल

बुजुर्ग को कार में बंद कर ताजमहल घूमने निकला परिवार, हाथ-पैर बंधे थे, गार्ड ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर; VIDEO वायरल

घटना उस वक्त सामने आई जब पश्चिमी गेट पार्किंग के गार्ड और अन्य कर्मचारियों की उस कार पर नजर पड़ गई। गार्ड ने संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार में झांककर देखा अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोश पड़े हुए थे।

tajmahl elderly man in car- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कार में बेसुध थे बुजुर्ग।

महाराष्ट्र से आगरा में ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक परिवार ने अमानवीयता की हदें की पार कर दी। पर्यटक बुजुर्ग पिता को कार में बंद कर ताजमहल देखने चले गए। बुजुर्ग के गमछे से हाथ-पैर बंधे हुए थे। भीषण गर्मी और उमस में घंटों कार के भीतर बंद रहने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। वो बोल नहीं पा रहे थे। 

कार के अंदर मरणासन्न हालत में मिले बुजुर्ग

घटना उस वक्त सामने आई जब पश्चिमी गेट पार्किंग के गार्ड और अन्य कर्मचारियों की उस कार पर नजर पड़ गई। गार्ड ने संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार में झांककर देखा अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोश पड़े हुए थे। मरणासन्न हालत में बुजुर्ग को देख गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने कार के शीशे का लॉक तोड़ उन्हें बाहर निकाला। उन्हें बाहर लाकर पानी पिलाया गया लेकिन उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल-

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

इसके बाद पुलिस को सूचित कर एंबुलेंस की मदद से बेसुध बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में बुजुर्ग व्यक्ति बंद थे, वह कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। उनके हाथ-पैर बंधे थे। 

किसने किया कार में बंद?

बता दें कि कार महाराष्ट्र नंबर की है। महाराष्ट्र शासन का स्टिकर भी लगा है। कार की छत पर सामान बंधा हुआ है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराष्ट्र का परिवार कार से घूमने निकला है और किसी कारण से इस बुजुर्ग को कार में बंद कर गया। फिलहाल पुलिस कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

(रिपोर्ट- अंकुर कुमाड़िया)

यह भी पढ़ें-

शराब और नाइट पार्टी की शौकीन मां ने 7 साल की बेटी को दी ऐसी मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी

घर में घुसकर छात्रा से रेप कर रहे थे 4 लड़के, तभी पहुंच गई मां..., यूपी के गाजियाबाद का मामला